उत्तर प्रदेश से भाजपा की ‘बहुजन विरोधी सरकार’ को हटाना मकसद : राजेंद्र पाल गौतम

उत्तर प्रदेश से भाजपा की 'बहुजन विरोधी सरकार' को हटाना मकसद : राजेंद्र पाल गौतम

उत्तर प्रदेश से भाजपा की ‘बहुजन विरोधी सरकार’ को हटाना मकसद : राजेंद्र पाल गौतम
Modified Date: June 26, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: June 26, 2026 9:50 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और राज्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बहुजन विरोधी सरकार’ को हटाने के मकसद से काम करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया।

दलित समुदाय से आने वाले गौतम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने मिले राज्य का प्रभार सौंपा गया है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गौतम सितंबर, 2024 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और इसके कुछ महीने बाद ही उन्हें पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था।

गौतम को अविनाश पांडे के स्थान पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांडे इससे पहले राजस्थान और झारखंड प्रभारी की भूमिका निभा चुके थे।

अपनी नियुक्ति के बाद गौतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘मेरा मकसद यही है कि खरगे जी और राहुल जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत किया जाए और भाजपा की बहुजन विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए। मैं इसी मकसद से काम करूंगा’

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का बहुजन समाज राहुल गांधी को अपने नेता के रूप में देख रहा है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

भाषा हक राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में