बाली में दिल का दौरा पड़ने से एअर इंडिया के पायलट की मौत

बाली में दिल का दौरा पड़ने से एअर इंडिया के पायलट की मौत

बाली में दिल का दौरा पड़ने से एअर इंडिया के पायलट की मौत
Modified Date: April 29, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: April 29, 2026 5:05 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) एअर इंडिया के एक पायलट की निर्धारित विश्राम अवधि के दौरान बुधवार को बाली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विमानन कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, लगभग 40 वर्षीय सह पायलट ने मंगलवार को दिल्ली से बाली के लिए उड़ान का संचालन किया था।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि फर्स्ट आफिसर बाली में ‘चालक दल’ के निर्धारित विश्राम अवधि पर थे और इस दौरान होटल में उन्होंने तीव्र असहजता महसूस होने की शिकायत की।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। चिकित्सा दल के प्रयासों के बावजूद, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।’’

प्रवक्ता ने कहा कि बाली में एअर इंडिया के उड़ान दल के सदस्य के निधन से एअर इंडिया को गहरा दुख हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि पायलट को पहले से कोई ज्ञात चिकित्सीय समस्या नहीं थी और पायलट नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा निर्धारित उड़ान घंटे की सीमा के भीतर ही उड़ान भर रहा था।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में