Bhind BJP Neta Viral Video: शादी में जाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, घेरकर ऐसी डिमांड करने लगे लोग, इतने घंटे तक चला हंगामा

Bhind BJP Neta Viral Video: भिंड में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया।

Bhind BJP Neta Viral Video: शादी में जाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, घेरकर ऐसी डिमांड करने लगे लोग, इतने घंटे तक चला हंगामा

bhind news/ image source: ibc24

Modified Date: April 29, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: April 29, 2026 9:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी में नेता को घेरा
  • चार घंटे हंगामा चला
  • पैसे वापसी की मांग

Bhind BJP Neta Viral Video: भिंड: भिंड में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया। जानकारी के अनुसार डॉ. कुशवाहा देहात थाना क्षेत्र के भारौली रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया और चारों तरफ से घेरकर अपने पैसे वापस करने की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष मौके पर मौजूद थे, जो लंबे समय से अपने भुगतान की मांग कर रहे थे।

Bhind BJP Neta: मामला प्लॉट बुकिंग से जुड़ा बताया जा रहा

मामला प्लॉट बुकिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि लोगों ने प्लॉट बुक कराने के लिए रकम जमा कराई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो प्लॉट मिला और न ही पैसा वापस किया गया। इसी वजह से लोग नाराज चल रहे थे और डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा की तलाश कर रहे थे। शादी समारोह में उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही बकायादार वहां पहुंच गए और उन्होंने भुगतान को लेकर जवाब मांगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने कहा कि “हम लंबे समय से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हमें न प्लॉट मिला और न पैसा, अब हिसाब चाहिए।” इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और आयोजन स्थल पर भी असहज स्थिति बन गई।

Rajkumar Singh Kushwaha news: पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा को अपने साथ थाने ले गई, जहां बकायादार भी पीछे-पीछे पहुंच गए। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में भुगतान की समयसीमा तय होने के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि डॉ. कुशवाहा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनका पैसा लौटाने के लिए तय समय में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।