गाजियाबाद, नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’; गुड़गांव, फरीदाबाद में ‘खराब’

Ads

गाजियाबाद, नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’; गुड़गांव, फरीदाबाद में ‘खराब’

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नोएडा (उप्र), 11 फरवरी (भाषा) गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को औसत वायु गुणवत्ता ‘‘काफी खराब’’ रिकॉर्ड की गई जबकि गुड़गांव और फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन यह ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। यह जानकारी एक सरकारी एजेंसी की तरफ से जारी आंकड़े में सामने आई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक दिल्ली के पांचों पड़ोसी शहरों में वायु में प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बना रहा।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 तथा 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 तथा 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी का कहना है कि एक्यूआई के ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में रहने से लोगों को श्वसन संबंधी बीमारी हो सकती है।

भाषा नीरज नीरज दिलीप

दिलीप