दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर

Ads

दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर

  •  
  • Publish Date - July 16, 2025 / 10:54 AM IST,
    Updated On - July 16, 2025 / 10:54 AM IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी में बिजली कड़कने और आंधी चलने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 60 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा