अकाली दल वारिस पंजाब दे ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

अकाली दल वारिस पंजाब दे ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

अकाली दल वारिस पंजाब दे ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए
Modified Date: August 12, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: August 12, 2026 10:33 pm IST

चंडीगढ़/अमृतसर, 12 अगस्त (भाषा) अकाली दल वारिस पंजाब दे ने बुधवार को पांच लोगों को ‘हलका प्रभारी’ (निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी) नियुक्त करने की घोषणा की, जिनमें खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के दो सहयोगी भी शामिल हैं।

पार्टी के संसदीय बोर्ड ने दलजीत सिंह कलसी और गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को क्रमशः अजनाला विधानसभा क्षेत्र और मोगा विधानसभा क्षेत्र का हलका प्रभारी नियुक्त किया।

कलसी और बुक्कनवाला, अमृतपाल के उन नौ सहयोगियों में शामिल थे, जिन्हें पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की एक जेल में हिरासत में रखा गया था।

बाद में 2023 के अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में उन्हें पंजाब वापस लाया गया था।

अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए दर्शन सिंह शिवालिक को गिल सीट, बाबा जगजीत सिंह को कपूरथला और रशपाल सिंह को कोटकपूरा का हलका प्रभारी नियुक्त करने की भी घोषणा की।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में