Morena News: हाथ में प्लास्टर, दूसरे हाथ में X-Ray… SP के पास पहुंचा बच्चा, खोली स्कूल की पोल!
मुरैना में एक स्कूली बच्चा प्लास्टर बंधे हाथ और एक्स-रे रिपोर्ट लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंचा, जहां उसने तीन शिक्षकों पर डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया। बच्चे के मुताबिक परीक्षा के दौरान नकल करने से मना करने के बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ में चोट आई। बच्चे ने पोरसा पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। मामला एसपी तक पहुंचने के बाद तीनों शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अब पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी |
Morena News: हाथ में प्लास्टर, दूसरे हाथ में X-Ray… SP के पास पहुंचा बच्चा, खोली स्कूल की पोल!

Facebook


