सभी कॉलेजों को 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश, कोरोना संक्रमण के चलते इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

सभी कॉलेजों को 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश, कोरोना संक्रमण के चलते इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

सभी कॉलेजों को 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश, कोरोना संक्रमण के चलते इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 11, 2021 3:34 pm IST

अहमदाबाद: गुजरात में कोविड-19 के मामलों में तेजी को देखते हुए रविवार को राज्य के कॉलेजों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Read More: छत्तीसगढ़ का एक और जिला 10 दिनों के लिए हुआ लॉक, प्रदेश के 19 जिलों में पाबंदी, सिर्फ इन सेवाओं को छूट

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी कॉलेजों से कहा गया है कि विद्यार्थियों को परिसर में बुलाने के बजाए ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन करें। इस महीने के शुरू में कक्षा एक से लेकर 10 तक के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। 

Read More: 18 हजार रुपए में एक रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक, प्रशासन ने दुकान को किया सील

पिछले साल के शुरू में लॉकडाउन के बाद बंद किये गए राज्य के स्कूल और कॉलेजों को इस साल जनवरी और फरवरी में चरणबद्ध रूप से फिर से खोला गया था। गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 5400 नए मामले सामने आए जबकि 54 मरीजों की मौत हो गई।

Read More: मुस्लिमों को रमजान के दौरान मस्जिदों में पांचों वक्त नमाज की दी जाए अनुमति, लॉकडाउन से मिले छूट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"