1 साल के भीतर हटा दिए जाएंगे सारे टोल, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान.. ऐसी होगी अब नई व्यवस्था

1 साल के भीतर हटा दिए जाएंगे सारे टोल, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान.. ऐसी होगी अब नई व्यवस्था

1 साल के भीतर हटा दिए जाएंगे सारे टोल, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान.. ऐसी होगी अब नई व्यवस्था
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 19, 2021 4:07 am IST

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संसद में बड़ा बयान दिया है। सदन में एक सवाल के जवाब पर गडकरी ने कहा है कि सड़कों पर वाहन बिना रोक-टोक के चलेंगे। टैक्स कलेक्शन को जीपीएस बेस्ड किया जाएगा।  

पढ़ें- बेची जा रही है भगवान जगन्नाथ की 34,000 एकड़ जमीन? दावे को मंदिर प्रश…

सदन में बोलते हुए नितिन गडकरी ने आगे बताया कि एक साल के अंदर सारे टोल हटा दिए जाएंगे। लेकिन इसका अर्थ है कि टोल नहीं रहेंगे लेकिन आपको जीपीएस के आधार पर टैक्स देना होगा। सड़क पर कैमरा रहेगा और वह जीपीएस इमेज कैच करेगा। जहां से आप जाओगे और जहां निकलोगे उतना ही पैसा आपका कटेगा। ना टोल होगा, ना रोकेगा कोई। और एक साल के अंदर हम लोग यह पूरा करेंगे।

पढ़ें- ममता का किला ढहाने भाजपा ने की 157 उम्मीदवारों की घोषणा, दूसरे दलों.

केंद्रीय मंत्री ने आगे जानकारी दी कि शहरों के भीतर टोल पहले बनाए गए। यह गलत है और अन्यायपूर्ण है। एक साल में भी ये टोल खत्म हो जाएगा। उनके मुताबिक इस तरह के टोल में चोरियां बहुत होती थीं।

पढ़ें- असम के चुनावी मैदान में राहुल गांधी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां.. आज से दो दिन क…

गडकरी के मुताबिक गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा जिसकी मदद से टोल शुल्क का भुगतान हो सकेगा और इसके बाद टोल की जरूरत नहीं होगी। गडकरी ने कहा, ”टोल को हटाने का काम एक साल में पूरा हो जाएगा।

 


लेखक के बारे में