Alwar Boring Silver News: जमीन के नीचे छिपा था खजाना! बोरिंग करते समय निकलने लगी ‘चांदी’, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो हुआ वायरल

Alwar Boring Silver News: जमीन के नीचे छिपा था खजाना! बोरिंग करते समय निकलने लगी ‘चांदी’, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो हुआ वायरल

Alwar Boring Silver News: जमीन के नीचे छिपा था खजाना! बोरिंग करते समय निकलने लगी ‘चांदी’, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो हुआ वायरल

Alwar Boring Silver News/Image Source: Social Media

Modified Date: February 13, 2026 / 07:59 am IST
Published Date: February 13, 2026 7:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • अलवर में बोरिंग से निकली ‘चांदी’?
  • खुदाई के दौरान चमकी चांदी जैसी चीज
  • कीचड़ में कूद पड़े लोग

Alwar Boring Silver News: राजस्थान के अलवर जिले में बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बोरिंग से निकल रहे कीचड़ में से चमकदार कण निकालने शुरू कर दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कीचड़ से चमकदार कण बीनते दिखे लोग (Alwar Silver Viral Video)

Alwar Boring Silver News: जानकारी के अनुसार गुरुवार को अलवर शहर की अलकापुरी कॉलोनी में जलदाय विभाग की ओर से बोरिंग खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के भीतर से चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलती दिखाई दी। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य मिट्टी समझा लेकिन जब उसमें चमक दिखाई दी तो किसी ने कह दिया कि यह चांदी हो सकती है। बस फिर क्या था मौके पर मौजूद लोगों में इसे पाने की होड़ लग गई। बोरिंग से निकल रहे कीचड़ और मिट्टी में से लोग चमकदार कण बीनने लगे। कुछ लोग तो कपड़े तक उतारकर कीचड़ में उतर गए और हाथों से मिट्टी छानने लगे। आसपास के दुकानदार और राहगीर भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ बढ़ गई और स्थिति भगदड़ जैसी हो गई।

पानी की किल्लत के बीच हो रही थी खुदाई (Rajasthan Viral Video)

Alwar Boring Silver News: गौरतलब है कि अलवर जिले में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी रहती है। पूरा जिला मुख्य रूप से ट्यूबवेल पर निर्भर है। सतही जल की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण जलदाय विभाग गर्मी से पहले विभिन्न इलाकों में बोरिंग खुदाई करवा रहा है। अलकापुरी कॉलोनी के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बीच दो दिन पहले ही बोरिंग का काम शुरू किया गया था। मामले की सूचना स्थानीय दुकानदारों ने पार्षद और पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जमीन से निकलने वाली यह चमकदार वस्तु वास्तव में क्या है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह वस्तु सचमुच चांदी है या कोई अन्य खनिज, लेकिन यह घटना पूरे अलवर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।