Alwar Robber Bride: खिचड़ी खाते ही बेहोश हुई सास, फिर नई नवेली बहू ने किया खेला बड़ा खेल, पति सहित परिवार वालों के उड़े होश
खिचड़ी खाते ही बेहोश हुई सास, फिर नई नवेली बहू ने किया खेला बड़ा खेल, Alwar Robber Bride: Escapes after robbing jewellery

अलवर: Alwar Robber Bride राजस्थान के अलवर जिले से ठगी और साजिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर उसकी पत्नी ने न केवल सास को जहर देने की कोशिश की, बल्कि घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।
Alwar Robber Bride पीड़ित युवक विक्रमजीत के अनुसार उसकी मुलाकात बबली कौर के जरिए पिंकी कौर से हुई थी, जिसने खुद को विवाह कराने वाली महिला बताया। पिंकी ने अपनी भांजी रेखा कौर का रिश्ता विक्रमजीत से करवाया और भरोसा दिलाया कि रेखा का पहले पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद कोर्ट में लिव-इन एग्रीमेंट बनाकर 60 फीट रोड स्थित गुरुद्वारे में दोनों की शादी कर दी गई। इस शादी में करीब 5 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी के कुछ दिन बाद ही रेखा का व्यवहार बदलने लगा और घर में विवाद बढ़ने लगे। आरोप है कि घटना वाले दिन रेखा ने विक्रमजीत की बीमार मां को खिचड़ी में फिनाइल मिलाकर खिला दिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए, इसी दौरान रेखा ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, करीब 30 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गई।
पीड़ित के अनुसार, घर से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चांदी के जेवर और पायजेब समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। घटना के बाद जब विक्रमजीत ने जांच की तो पता चला कि रेखा का पहले पति से तलाक हुआ ही नहीं था और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में पिंकी कौर से बात की तो उसने इसे अपना “धंधा” बताते हुए धमकी दी और बाद में 3 लाख रुपये की मांग भी की। पैसे नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। विक्रमजीत का दावा है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो पहले भी कई लोगों को इसी तरह शादी के नाम पर ठगी का शिकार बना चुका है। पीड़ित ने पहले अरावली विहार थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर अब मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
यह भी पढ़ेंः-
- PM Modi CCS Meeting Today: क्या होगा कोई बड़ा फैसला?.. PM मोदी की CCS के साथ हाई-लेवल मीटींग आज, ये हैं बैठक का एजेंडा
- Khelo India Tribal Games: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट, संघर्ष और अलगाव वाले क्षेत्र से उभर रहे युवा फुटबॉलर
- Uttarakhand Latest News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब सीमांत किसानों से सीधे फल-सब्जी खरीदेगी ITBP, अन्नदाताओं को होगा बड़ा फायदा
- Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026: पीएम नरेंद्र मोदी की हाई-लेवल मीटिंग.. कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी के साथ आज शाम 7:00 होगी बैठक, जानें वजह..
- Garden Reach Shipbuilders Share: रॉकेट की तरह उड़ा ये डिफेंस कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड रेवेन्यू के बाद 20% की छलांग लगाकर निवेशकों को ऐसे बना दिया करोड़पति!
- Mahavir Jayanti Raipur: CG की सड़कों पर गूंजा “अहिंसा परमो धर्म”! श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा कर माहौल को बनाया भक्तिमय, मंच से सीएम साय ने दिया खास संदेश
- Raipur Double Murder News: रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी.. पूर्व पुलिसकर्मी ने बीवी और सौतेली बेटी को इस तरह उतारा मौत के घाट..
- HS Phoolka Joins BJP: भाजपा में शामिल हुए ये दिग्गज वकील.. रह चुके है AAP से विधायक, क्या पंजाब में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Alwar Robber Bride: Escapes after robbing jewellery

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am