BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026: पीएम नरेंद्र मोदी की हाई-लेवल मीटिंग.. कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी के साथ शुरू हुई बैठक

Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026: पीएम नरेंद्र मोदी की हाई-लेवल मीटिंग.. कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी के साथ शुरू हुई बैठक

Dageshwar DewanganUpdated on 01 Apr 2026 | 11:02 pm
Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026

Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026 : नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी। हाल ही में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मुद्दे पर समीक्षा बैठक की थी।

सरकार के अनुसार, इस बैठक में वैश्विक स्थिति और भारत पर उसके असर का आकलन किया जाएगा। खासतौर पर खाद्य, ईंधन, ऊर्जा, उर्वरक और आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार ने भरोसा जताया है कि देश में जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं होगी। किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है और बिजली उत्पादन के लिए कोयला भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे आम लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026 गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज यानी बुधवार को असम में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम ने बिश्वनाथ में जनसभा को संबोधित किया । पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और राज्य के मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना है।

वह बेहाली में दूसरी रैली में पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि रैली स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और भीड़ प्रबंधन एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बल और राज्य पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

01 Apr 2026 | 10:51 pm

Raipur News: प्रवर्तन निदेशालय ईडी में तबादले…

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय ईडी में तबादले…

देश भर के 84 उप निदेशक ( डीडी )और सहायक निदेशकों (एडी) स्तर के अधिकारियों के तबादले…

रायपुर जोनल आफिस के एडी टीएल मीणा का अहमदाबाद हुआ तबादला…

गुवाहाटी जोनल आफिस एडी दिव्येंदु मान संभालेगे रायपुर जोनल ऑफिस…

01 Apr 2026 | 10:48 pm

Delhi News: एमपी बीजेपी के सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक…

दिल्ली: एमपी बीजेपी के सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक…
बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह रहें मौजूद….
बैठक के बाद बोले सीएम डॉ मोहन यादव…
आज हमने अपने सभी सांसदों के साथ व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से चर्चा की….
6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम पर चर्चा हुई…
हमने विभिन्न कार्यक्रमों,सरकारी योजनाओं,निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों को मुश्किलों के बारे में खुलकर चर्चा की…
हम सदन के हर बजट सत्र के दौरान इस तरह की चर्चाएं करते हैं…
प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष’के नवाचार को कैसे लागू किया जाए…
जिन सीटों पर हमें हार का सामना करना पड़ा,वहां अपनी स्थिति को मज़बूत करने….
जनता से किए गए जन-कल्याण के वादों को लेकर,योजनाओं, कल्याणकारी कार्यों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने पर चर्चा हुई….

01 Apr 2026 | 10:40 pm

Gwalior News: अवैध कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 51 भूमाफियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश

ग्वालियर: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
अवैध कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई,
51 भूमाफियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश,
कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिया आदेश,
ग्वालियर, घाटीगांव, मोहना, लश्कर, ग्रामीण इलाके काटी जा रही थी कॉलोनी।

01 Apr 2026 | 10:14 pm

Delhi News: हम सदन के हर बजट सत्र के दौरान इस तरह की चर्चाएं करते हैं: मुख्यमंत्री मोहन यादव

दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “…आज हमने अपने सभी सांसदों के साथ व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से चर्चा की। 6 दिसंबर यानी स्थापना दिवस के बाद हमने विभिन्न कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों को मुश्किलों के बारे में खुलकर चर्चा की। हम सदन के हर बजट सत्र के दौरान इस तरह की चर्चाएं करते हैं… हमारे राज्य में ‘किसान कल्याण वर्ष’ की पहलों को कैसे लागू किया जाए; जिन लोकसभा सीटों पर हमें हार का सामना करना पड़ा, वहां अपनी स्थिति को मज़बूत करने, जनता से किए गए जन-कल्याण के वादों को लेकर; और विभिन्न योजनाओं, पहलों तथा कल्याणकारी उपायों को सफलतापूर्वक कैसे क्रियान्वित किया जाए, इन सारे मुद्दों पर चर्चा हुई।”

01 Apr 2026 | 9:18 pm

Raipur News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पुलिस मुख्यालय ने 30 पुलिसकर्मियों का किया तबादला,

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
पुलिस मुख्यालय ने 30 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
12 इंस्पेक्टर मिले रायपुर कमिशनरेट में
29 TI और 1 SI का तबादला आदेश जारी
DGP ने जारी किया आदेश

01 Apr 2026 | 8:48 pm

Bilaspur News : मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या, तलवार से वारकर की हत्या

बिलासपुर : मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या
तलवार से वारकर की हत्या
परिवार के अन्य सदस्यों पर भी किया हमला
6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
अवैध संबंध के शक में हुई वारदात
मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
वारदात से गांव में बनी साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति
गांव में पुलिस बल तैनात
SSP रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे
रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा का है मामला

01 Apr 2026 | 8:37 pm

Bhopal News : नजीराबाद थाना प्रभारी सस्पेंड, थाने से आरोपियों के फरार होने के मामले को लेकर हुए सस्पेंड

भोपाल : नजीराबाद थाना प्रभारी सस्पेंड
थाने से आरोपियों के फरार होने के मामले को लेकर हुए सस्पेंड
चोरी के मामले में दो लोगो को किया था गिरफ्तार
उप निरीक्षक अरुण शर्मा को किया सस्पेंड
निरीक्षक दुर्जन सिंह होंगे नए थाना प्रभारी ।

01 Apr 2026 | 8:28 pm

Bhopal News: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में उतरेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव….

भोपाल: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में उतरेंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव….

2 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री….

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले की 5 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री……

बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री…..

सुबह 9 बजे भोपाल से कोलकाता रवाना होंगे मुख्यमंत्री….

01 Apr 2026 | 8:12 pm

Bilaspur News: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच राहत भरी खबर, बर्ड्स के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आए लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

बिलासपुर: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच राहत भरी खबर

बर्ड्स के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आए लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

पोल्ट्री फार्म स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों की हुई थी जांच

विभागीय जेडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का सैंपल किया गया था कलेक्ट

कुल 24 लोगों के सैंपल किए गए थे कलेक्ट

किसी भी व्यक्ति में नहीं मिला H5N1 का संक्रमण

01 Apr 2026 | 8:10 pm

Pakhunjur News: लकड़ी लाने जंगल गई महिला के साथ रेप

पखांजूर: लकड़ी लाने जंगल गई महिला के साथ रेप
आरोपी तरसेम सिंह गिरफ्तार
छोटेकापसी का रहने वाला है आरोपी
पखांजूर थाना क्षेत्र का मामला

01 Apr 2026 | 8:09 pm

Bilaspur News: राहगीरों से लूटपाट करने वाले 2 नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
2 नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर-कोटा मार्ग पर चाकू की नोक पर करते थे लूट
रतनपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

01 Apr 2026 | 8:03 pm

chandigarh News : BJP ऑफिस के बाहर हेंड ग्रेनेड फेंकने का वीडियो वायरल, आरोपियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

चंडीगढ़ : BJP ऑफिस के बाहर हेंड ग्रेनेड फेंकने का वीडियो वायरल
आरोपियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

01 Apr 2026 | 8:02 pm

Delhi News: यह स्पष्ट हो गया है कि अब अमेरिका चाह रहा है कि युद्ध और न चले: प्रियंका चतुर्वेदी

दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर कहा, “इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब अमेरिका चाह रहा है कि युद्ध और न चले। वे समझ गए हैं कि इज़राइल ने एक जोश में आकर वहां सारी बॉम्बिंग की और जो हालात हुए, ईरान लड़ रहा है। NATO के देश उनके समर्थन में नहीं आए हैं तो वे भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द तनाव कम हो और हम उम्मीद करते हैं यह उसी का ईशारा है…यह डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से शांति पहल है। उम्मीद है कि जल्द शांति बहाल हो।”

01 Apr 2026 | 7:28 pm

Agar Malwa News: शादी समारोह में मधुमक्खियों का हमला, बच्चों और महिलाओं सहित 12 लोग घायल

आगर मालवा: शादी समारोह में मधुमक्खियों का हमला
बच्चे, महिलाएं सहित 12 लोग घायल, इलाज जारी
गंगा पूजन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला
सुसनेर के ग्राम खनोटा की घटना

01 Apr 2026 | 7:17 pm

Raipur News: रमन सिंह ये बताएं कि झीरम का दोषी कौन है: पीसीसी चीफ दीपक बैज

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अमित शाह को लिखे पत्र पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान ,

रमन सिंह के समय ही नक्सलवाद 3 ब्लॉक से निकलकर 14 जिलों और राजधानी तक पहुंचा था ,

रमन सिंह ये बताएं कि झीरम का दोषी कौन है ,

अमित शाह की तुलना वल्लभ भाई पटेल से चाटुकारिता है ,

रमन सिंह का अपने पत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का जिक्र नहीं करना भाजपा की गुटबाजी को उजागर करता है ,

01 Apr 2026 | 7:15 pm

Jabalpur News: गोलबाज़ार में आयोजित पुस्तक मेले में चोरी, CCTV में कैद हुए 2 आरोपी

जबलपुर- चोरों से पुस्तक मेला भी नहीं सुरक्षित

गोलबाज़ार में आयोजित पुस्तक मेले में चोरी

चामुंडा स्टेशनरी से किताबें और स्टेशनरी आईटम चोरी

CCTV में कैद हुए 2 आरोपी

स्टॉल संचालक की शिकायत पर लार्डगंज पुलिस कर रही जांच।

01 Apr 2026 | 7:05 pm

America News: ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर पोस्ट
ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए कहा
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है
ट्रंप ने कहा-
अमेरिका युद्धविराम पर विचार करेगा
होर्मुज जलडमरूमध्य के “खुला, स्वतंत्र और निर्मल” होने पर विचार करेगा
तब तक, हम ईरान को पूरी तरह नष्ट कर देंगे
या जैसा कि वे कहते हैं, उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे

01 Apr 2026 | 7:04 pm

Korba News: कटघोरा में दिव्य हनुमत कथा का समापन, राज्यपाल रमन डेका हुए शामिल

कोरबा: कटघोरा में दिव्य हनुमत कथा का समापन
समापन में राज्यपाल रमन डेका पहुंचे
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात
108 गरीब कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह
कोरबा ऊर्जा नगरी है, पूरे देश को प्रकाशित करती है:धीरेंद्र
लाखों श्रद्धालुओं कार्यक्रम में हुए शामिल

01 Apr 2026 | 6:22 pm

Bemtara News : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

बेमेतरा : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
फांसी के फंदे से लटका मिला शव
चंदनू थाना क्षेत्र के झिरिया गांव का मामला

01 Apr 2026 | 6:11 pm

Chandigarh News : BJP ऑफिस के बाहर धमाके की खबर, सेक्टर-37 स्थित ऑफिस के पास धमाका

चंडीगढ़ : BJP ऑफिस के बाहर धमाके की खबर
सेक्टर-37 स्थित ऑफिस के पास धमाका
धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी
पुलिस की टीम मौके पर, जांच जारी

01 Apr 2026 | 5:39 pm

Bilaspur News : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत की घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग को लेकर बीच सड़क शव रखकर किया चक्काजाम

बिलासपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत का मामला
घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश
मुआवजे की मांग को लेकर बीच सड़क शव रखकर किया चक्काजाम
मंगलवार को ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को मारी थी टक्कर
घटना के बाद से ट्रेलर चालक है फरार
हादसे में बाइक सवार की हुई थी मौत
एक युवक का अस्पताल में इलाज जारी
पचपेड़ी क्षेत्र के बिनौरी की घटना
पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

01 Apr 2026 | 5:36 pm

Ayodhya News : रमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दरमियान नवजात और प्रसूता की मौत का मामला, सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन पहुंचे पोस्टमार्टमहाउस

अयोध्या : परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दरमियान नवजात और प्रसूता की मौत का मामला।
सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन पहुंचे पोस्टमार्टमहाउस।
अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लगाए गंभीर आरोप।
जिला महिला अस्पताल के डॉक्टरों की साठगांठ के साथ चल रहा है निजी अस्पताल मरीजों की जिंदगी हो रहा है खिलवाड़।

01 Apr 2026 | 5:26 pm

Delhi News : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बड़ी राहत, निर्मला सीतारमण के खिलाफ मानहानि की याचिका खारिज

दिल्ली- केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बड़ी राहत
निर्मला सीतारमण के खिलाफ मानहानि की याचिका खारिज
मानहानि की शिकायत राउज ऐवन्यू कोर्ट ने की खारिज
याचिका पर संज्ञान लेने का कोई आधार नहीं: कोर्ट
आप नेता सोमनाथ भारती की पत्नी ने दायर की थी याचिका
सोमनाथ भारती के वैवाहिक जीवन से जुड़ी थी याचिका
निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान की थी टिप्पणी

01 Apr 2026 | 4:56 pm

Panna News: 2 साल की बच्ची का अपहरण, घर के पास खेल रही बच्ची का अपहरण

पन्ना-
2 साल की बच्ची का अपहरण
घर के पास खेल रही बच्ची का अपहरण
2 लोगों पर अपहरण का आरोप
फॉरेस्ट और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर
महुआ बीनने गए थे माता-पिता
कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनहरा गांव की घटना

01 Apr 2026 | 4:55 pm

Korba News: बालको में मजदूरों ने किया काम बंद, 8 घंटे काम की मांग को लेकर हड़ताल पर

कोरबा-
बालको में मजदूरों ने किया काम बंद
8 घंटे काम की मांग को लेकर हड़ताल पर
L&T ठेका कंपनी के श्रमिकों ने किया हड़ताल
बालको प्लांट के अंदर मजदूर कर रहे प्रदर्शन

01 Apr 2026 | 4:53 pm

Dindori News: BJP विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का बड़ा बयान, “मैं अगर मंत्री बन जाऊ तो नियम बना दूं”

डिंडौरी-
BJP विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का बड़ा बयान
मैं अगर मंत्री बन जाऊ तो नियम बना दूं
अधिकारी-कर्मचारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे: धुर्वे
नहीं तो उनका प्रमोशन बंद :ओमप्रकाश धुर्वे
सेठ साहूकार भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे: धुर्वे
नहीं तो लाइसेंस बंद :ओमप्रकाश धुर्वे
नेता भी सरकारी में पढ़ाएंगे, नहीं तो टिकट बंद: धुर्वे
शहपुरा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में दिया बयान

01 Apr 2026 | 4:52 pm

Indore News: राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और कृष्ण जन्मभूमि के उपाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी महाराज ने आईबीसी 24 से की एक्सक्लूसिव चर्चा

इंदौर

राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और कृष्ण जन्मभूमि के उपाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी महाराज ने आईबीसी 24 से की एक्सक्लूसिव चर्चा –

महाराज गोविन्द देव गिरी का बयान – राम मंदिर बनने से देश का वास्तु बदल गया है

जो लोग पूछते थे कि क्या राम मंदिर से लोगों के पेट भरेंगे, उन्हें अब जवाब मिल गया है

राम मंदिर से लोगों का जीवन स्तर बदला, रोजगार के अवसर बढ़े

हमारा धर्म ही हमारे देश के प्राण हैं – विरासत बचाते हुए विकास करना होगा

राम मंदिर बनाना एक धार्मिक आंदोलन था, कई लोगों ने प्राणार्पण किया

विश्व का कल्याण भारत के समर्थ होने में है

कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बोले – आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी, मामला कोर्ट में है और जल्द सुलझेगा

धार भोजशाला को सरस्वती का स्थान बताते हुए कहा – यह राष्ट्रीय धरोहर है

कोई भी आकर भोजशाला पर अपना हक जताए, यह मान्य नहीं होगा

राम मंदिर बनने से राजनीति और समाज नीति दोनों को दिशा मिली है

राम मंदिर से अब रामराज्य की ओर टेक ऑफ का समय है

ऐसी लड़ाइयाँ राष्ट्र को जोड़ती हैं और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती हैं

01 Apr 2026 | 4:51 pm

Jabalpur News: शराब दुकान के विरोध में छात्रों का धरना, MR-4 लिंक रोड पर धरने पर बैठे छात्र और ABVP कार्यकर्ता

जबलपुर- शराब दुकान के विरोध में छात्रों का धरना

MR-4 लिंक रोड पर धरने पर बैठे छात्र और ABVP कार्यकर्ता

शराब दुकान शिफ्ट कर JDA मार्केट में खोलने का विरोध

कोचिंग इंस्टीट्यूट के नीचे शराब दुकान खोलने का विरोध

‘शराब ज़रूरी या शिक्षा’ के लगाए नारे

01 Apr 2026 | 4:30 pm

Balodabazar News: बिनौरी हत्याकांड का खुलास, पत्नी ने सगे भाई के साथ मिलकर की थी हत्या

बलौदाबाजार
बिनौरी हत्याकांड का खुलासा
पत्नी ने सगे भाई के साथ मिलकर की थी हत्या
शराबी पति से परेशान थी पत्नी
29 मार्च को दुपट्टे से गला दबाकर की थी हत्या
पत्नी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पलारी थाना क्षेत्र का मामला

01 Apr 2026 | 4:29 pm

Shahpura News: शाहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का बड़ा बयान..

शाहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का बड़ा बयान.. कहा कि मैं अगर मंत्री बन जाऊ तो नियम बना दूं,जो अधिकारी कर्मचारी हैं वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे नहीं तो उनका प्रमोशन बंद,सेठ साहूकार भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे नहीं तो लाइसेंस बंद,नेता भी सरकारी में पढ़ाएंगे नहीं तो टिकट बंद

01 Apr 2026 | 4:28 pm

Raipur News: राजधानी रायपुर दिनदहाड़े महिला के साथ मारपीट.. खरीदारी करने पहुंचे कांकेर से आए एक परिवार के साथ जमकर मारपीट

रायपुर

राजधानी रायपुर दिनदहाड़े महिला के साथ मारपीट…

खरीदारी करने पहुंचे कांकेर से आए एक परिवार के साथ जमकर मारपीट…

पंडरी में प्रकाश होलसेल के मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप…

मौके पर पहुंची पुलिस…

महिला ने देवेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई शिकायत…

01 Apr 2026 | 4:27 pm

New Delhi: दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भेजा तिहाड़ जेल, भ्रष्टाचार के मामले में भेजा जेल,

दिल्ली
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भेजा तिहाड़ जेल,
भ्रष्टाचार के मामले में भेजा जेल,
सहकारी केंद्रीय बैंक से जुड़ा मामला,
दिल्ली सेशन कोर्ट में चल रहा था मामला
1998 में सहकारी बैंक में fd को लेकर धोखधड़ी का मामला,
बैंक के कर्मचारी ने दर्ज कराई थी fir,
ग्वालियर की MPMLA कोर्ट में चल रहा था मामला,
राजेंद्र भारती की अर्जी पर दिल्ली हुआ था केस ट्रांसफर।

01 Apr 2026 | 4:26 pm

Dantewada News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया इस्तीफा

दंतेवाड़ा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष का इस्तीफा
जिला अध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया इस्तीफा
व्यक्तिगत कारणों से छोड़ा पद
PCC चीफ बैज को भेजा इस्तीफा
PCC प्रभारी सचिव बी संपत ने फोन पर दी जानकारी
कांग्रेस के संगठन सृजन को बड़ा झटका

01 Apr 2026 | 4:00 pm

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, NATO से बाहर निकलने पर विचार कर रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान
NATO से बाहर निकलने पर विचार कर रहे
ट्रंप ने NATO को बताया कागजी शेर
पहले से ही NATO से ज्यादा प्रभावित नहीं थे
रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी यही मानते हैं
अमेरिका हमेशा अपने साथियों के लिए खड़ा रहा
इस बार कोई भी अमेरिका के साथ नहीं आया

01 Apr 2026 | 3:48 pm

Raipur News: खैरागढ़, छुईखदान गंडई जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

रायपुर ब्रेकिंग

खैरागढ़ ,छुईखदान गंडई जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित ,

21 सदस्यीय कार्यकारिणी में , 6 उपाध्यक्ष और 12 महामंत्री बनाए गए

01 Apr 2026 | 3:47 pm

New Delhi News: धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, SC ने मामले में दखल देने से किया इंकार

दिल्ली- धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका

SC ने मामले में दखल देने से किया इंकार

SC ने मुस्लिम पक्ष को HC जाने की दी सलाह

मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी ने दायर की थी SC में याचिका

2 अप्रैल से HC में शुरू होने जा रही सुनवाई पर रोक की थी मांग

HC ही आपत्तियों का निराकरण कर सुनाएगा फैसला : SC

01 Apr 2026 | 3:46 pm

Balodabazar News: युवती के सुसाइड मामले में खुलासा, फर्जी कॉल गिरोह के ब्लैकमेलिंग से परेशान थी

बलौदबाजार- युवती के सुसाइड मामले में खुलासा
फर्जी कॉल गिरोह के ब्लैकमेलिंग से परेशान थी
अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की देते थे धमकी
युवती ने गिरोह को किए थे 60 हजार रु ट्रांसफॉर
गिरोह के एक सदस्य को कानपुर से किया गिरफ्तार
एक साल पहले जहर खाकर युवती ने की थी आत्महत्या
पलारी थाने के रासौटा गांव का मामला

01 Apr 2026 | 3:15 pm

Bhopal NEWS: समसपुर के जंगलों में पहुंची पुलिस की टीम, घटनास्थल पर fsl की टीम भी साथ में मौजूद

भोपाल

समसपुर के जंगलों में पहुंची पुलिस की टीम

घटनास्थल पर fsl की टीम भी साथ में मौजूद

जहां हुआ इनकाउंटर वहां पहुंची टीम

01 Apr 2026 | 2:38 pm

Gwalior News: जीवाजी विवि में NSUI का हंगामा, कुलसचिव डॉ राजीव मिश्रा के चेंबर बाहर किया हंगामा

ग्वालियर
जीवाजी विवि में NSUI का हंगामा,
कुलसचिव डॉ राजीव मिश्रा के चेंबर बाहर किया हंगामा,
दीवार पर लिखा भ्रष्ट्र कुलसचिव,
NSUI ने तीन बिदुंओं पर किया है हंगामा…
मुरैना के पहाड़गढ़ में सामूहिक नकल वीडियो आने के बाद कार्रवाई क्यों नही की गयी,
क्यों दागी कॉलेजों को विवि ने परीक्षा सेंटर बना दिया है।

01 Apr 2026 | 2:36 pm

Raipur News: मिट्टीतेल पेट्रोल पंप में नहीं राशन दुकान में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, वृद्धजन , विधवाओं और दिव्यांगों के पेंशन में आ रही दिक्कत को लेकर भी किया प्रदर्शन

रायपुर ब्रेकिंग

मिट्टीतेल पेट्रोल पंप में नहीं राशन दुकान में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन ,

वृद्धजन , विधवाओं और दिव्यांगों के पेंशन में आ रही दिक्कत को लेकर भी किया प्रदर्शन ,

कलेक्ट्रेड में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन ,

रायपुर जिला शहर ग्रामीण के अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन ,

01 Apr 2026 | 2:35 pm

Raipur News: सेमरिया गांव में पति ने किया पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या… आरोपी पति गुलाब साहू ने अपनी पत्नी और बेटी की टांगिया मारकर उतारा मौत के घाट…

रायपुर…

सेमरिया गांव में पति ने किया पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या…

आरोपी पति गुलाब साहू ने अपनी पत्नी और बेटी की टांगिया मारकर उतारा मौत के घाट…

चरित्र शंका के चलते किया दूसरी पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या….

आरोपी गुलाब साहू पूर्व में पुलिस जिला बल बिलासपुर में था पदस्थ…

2 साल से नौकरी छोड़कर कर रहा था सेल्समैन का काम…

आरोपी गुलाब साहू गिरफ्तार…

विधानसभा थाना इलाके का मामला..

01 Apr 2026 | 2:01 pm

Ayodhya News: डॉक्टरो की लापरवाही से प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौ, मामला पहुंचा पुलिस के पास, कोतवाली नगर बल्ला हाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का मामला

अयोध्या

डॉक्टरो की लापरवाही से प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत।

मामला पहुंचा पुलिस के पास, कोतवाली नगर बल्ला हाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का मामला।

परिजनों का आरोप डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने फोन पर अपने स्टाफ से निर्देश देकर करवाया था प्रसव।

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत, शहर की बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने अपनी पत्नी सोनी यादव को कराया था भर्ती।

01 Apr 2026 | 1:59 pm

Hata News: अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, कार से 10 पेटी देशी शराब पकड़ी

हटा
अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई
कार से 10 पेटी देशी शराब पकड़ी
पुलिस को देखते ही कार छोड़कर भागे आरोपी
पुलिस ने कार और शराब को किया जब्त
हटा थाने के लुहारी गांव का मामला

01 Apr 2026 | 1:58 pm

Raipur News: 5वीं बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर ABVP का दावा, हालही में हुई 5वीं बोर्ड परीक्षा में चीटिंग करवाते हुए शिक्षिका का वीडियो वायरल

रायपुर

5वीं बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर ABVP का दावा

हालही में हुई 5वीं बोर्ड परीक्षा में चीटिंग करवाते हुए शिक्षिका का वीडियो वायरल

परीक्षा के दौरान बोर्ड पर आंसर लिखते हुए दिखाई दे रही शिक्षिका

इस मामले को लेकर DEO को ज्ञापन देने पहुंचे ABVP कार्यकर्ता

पहले हुई परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने की मांग

01 Apr 2026 | 1:35 pm

UP News: सीएम विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना, CM विष्णु देव साय ने कहा

सीएम विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना

CM विष्णु देव साय ने कहा

कांग्रेस को डबल इंजन सरकार और जवानों के साहस की तारीफ़ करनी चाहिए

विपक्ष कांग्रेस ग़लतफ़हमी पैदा कर रही जो सही नहीं है

01 Apr 2026 | 1:30 pm

Singrauli News: बंधा इलाके में निजी कंपनी कर रही जमीन पर कब्जा, जमीन कब्जा करने के लिए रात में पहुंचे कंपनी के अधिकारी

सिंगरौली
बंधा इलाके में निजी कंपनी कर रही जमीन पर कब्जा
जमीन कब्जा करने के लिए रात में पहुंचे कंपनी के अधिकारी
रात भर जमीन की रखवाली करते रहे ग्रामीण
बिना मुआवजा खनन करने का लगाया आरोप

01 Apr 2026 | 1:29 pm

Jammu Kahmir News: कई ऑयल टैंकर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

जम्मू-कश्मीर-
कई ऑयल टैंकर में लगी आग
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

01 Apr 2026 | 1:28 pm

Gwalior News: मजार की आड़ में कब्जे में बबाल, राष्ट्रीय सनातन सेना ने किया हंगामा

ग्वालियर
मजार की आड़ में कब्जे में बबाल,
राष्ट्रीय सनातन सेना ने किया हंगामा,
मजार पर पहुंचकर किया हंगामा,
अचलेश्वर मंदिर के पास मजार,
मजार में रहता परिवार,
परिवार का टेंट हाउस का रखा है समान,
प्रशासन ने दो दिन में टेंट के सामान को खाली करने का दिया आदेश,

भगवती प्रसाद शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सेना ने कहा …
दो दिन में निर्माण नही हटा, तो हम खुद हटा देगें,
5 हजार स्वकर फीट में निर्माण है, टेंट का समान रखा है, कई परिवार रह रहे है,
मांस-मदिरा बन रहा है,
भगवान की अन्नपूर्ण रसोई के पास।

सतीश सिकरवार, कांग्रेस विधायक – प्रशासन ने बीजेपी के राज्य में घुटने टेक दिए है,
कोई भी मंदिर-मस्जिद गलत है, तो प्रशासन कार्रवाई करेगा,
मैं 45 साल से उस दरगाह को देख रहा हू,
उससे पहले भी दरगाह, कोई निर्माण न आज हुआ है, न कल,
सेना के लोग दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे है,
लेकिन हम चुप नही रहेगें।

विवेक शेजवलकर, पूर्व सांसद, बीजेपी-
वस्तु स्थिति देखकर कार्रवाई होना चाहिए,
ग्वालियर शांत प्रिय शहर रहा है, माहौल नही बिगड़ना चाहिए।

शमशाद खान, दरगाह की देखरेख करने वाले …..
हमारी तीन पीढ़ियां रही है, स्टेट टाइम की हजरत रौल शाह बाबा की दरगाह है, हमने तो अचलेश्वर बाबा को खुद जगह दी है, आप पुराने ट्रस्टियों से पूछ लीजिए,
दो दिन अल्टीमेटम दिया है, परिवार डरा हुआ है।
बाइट- भगवती प्रसाद शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सेना बाइट- सतीश सिकरवार, कांग्रेस विधायकबाइट- विवेक शेजवलकर, पूर्व सांसद, बीजेपी बाइट- शमशाद खान, दरगाह की देखरेख करने वाले

01 Apr 2026 | 12:55 pm

Jabalpur News: आज से MP में हर जिलों में ‘न्याय सारथी’ HC और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की बड़ी पहल

जबलपुर- आज से MP में हर जिलों में ‘न्याय सारथी’

HC और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की बड़ी पहल

चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने 51 ‘न्याय सारथी’ वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मोबाईल लीगल एड क्लिनिक के रूप में चलेंगे न्याय सारथी वाहन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन श्रीवास्तव का बयान

ज़रूरतमंदों को विधिक सहायता देंगे न्याय सारथी वाहन।

01 Apr 2026 | 12:54 pm

Korba News: ट्रेलर ने बस को साइड से मारी टक्कर, हादसे में 5 यात्रियों को आई मामूली चोट

कोरबा
ट्रेलर ने बस को साइड से मारी टक्कर
हादसे में 5 यात्रियों को आई मामूली चोट
पेंड्रा से कोरबा जा रही थी यात्री बस
पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया
पसान थाना क्षेत्र के लैंगा गांव की घटना

01 Apr 2026 | 12:37 pm

Raipur News: सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई… पुलिस ने संगठित अपराध की धारा बढ़ाई…

रायपुर…

सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

पुलिस ने संगठित अपराध की धारा बढ़ाई…

पूर्व में मास्टरमाइंड महेश खड़का उर्फ नेपाली और कुसुम हिंदुजा को हो चुकी है 5 साल की सजा…

दोनो मास्टरमाइंड कंडीशनल बेल में जेल से है बाहर…

पुलिस कोर्ट में जमानत खारिज करने के लिए लगाएगी आवेदन…

जेल से छूटने के बाद दिल्ली जाकर गर्लफ्रेंड कुसुम हिन्दुजा
के साथ कर रहा था ऑनलाइन ड्रग सप्लाई…

पुराने ग्राहकों को कॉल कर लेते थे सप्लाई ऑर्डर…

“Dead Drop System” पैटर्न पर ऑपरेट करते थे गैंग…

रेपिडो ऑनलाइन राइडरों से अज्ञात स्थान पर ड्रॉप करवाते थे ड्रग्स…

10 लाख रूपये कीमत की ड्रग्स समेत अन्य सामान किया है जब्त..

तेलीबांधा थाना में दर्ज है NDPS और संगठित अपराध की धारा में FIR दर्ज….

01 Apr 2026 | 12:35 pm

Jabalpur News: रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में HC का फैसला, रिश्वत लेना ही नहीं, मांगना भी अपराध : HC

जबलपुर- रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में HC का फैसला

रिश्वत लेना ही नहीं, मांगना भी अपराध : HC

भ्रष्टाचार के मामलों में सिर्फ लेन-देन नहीं मांग भी अपराध

HC ने टीकमगढ़ के आरोपी मेडिकल ऑफिसर की याचिका की रद्द

BMO डॉ अंकित त्रिपाठी ने अपने खिलाफ FIR को दी थी चुनौती

रिश्वत की मांग पर लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज की थी FIR

खड़गपुर CHC में आधार सेंटर चलाने हर माह 10 हज़ार रु रिश्वत की थी मांग

आधार केंद्र संचालक की शिकायत पर लोकायुक्त ने दर्ज की थी FIR

01 Apr 2026 | 12:34 pm

Bhopal News: एक घंटे से जाम है विवेकानंद चौराहा, मुख्यमंत्री आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रदर्शनकारियों ने किया घेराव

भोपाल

एक घंटे से जाम है विवेकानंद चौराहा

मुख्यमंत्री आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रदर्शनकारियों ने किया घेराव

पुलिस प्रदर्शनकारियों के आगे नज़र आई विफल

लोग लंबे जाम में फंसे

शांति से होने वाले आंदोलन ने लिया उग्र रूप

महिलाएं भी तपती धूप में सड़क पर बैठी

01 Apr 2026 | 11:49 am

Khargone News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरा युवक

खरगोन
स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरा युवक
मकान बनाने के लिए बाइक से ले जा रहा था सरिया
युवक के गले में फंसा सरिया, हालत गंभीर इंदौर रेफर
कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर की घटना

01 Apr 2026 | 11:41 am

Bhopal News: अशोका गार्डन हत्या प्रकरण में मंत्री विश्वास सारंग का बयान

भोपाल

अशोका गार्डन हत्या प्रकरण में मंत्री विश्वास सारंग का बयान

बहुत ही वीभत्स घटना हुई है

मैं स्वयं पीड़ित परिवार से मिला था जो मृतक थे वो बहुत ही होनहार युवा थे

एक गलत घटना को अंजाम दिया गया है

हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए

बिना बात बिना किसी कारण के एक होनहार युवा की हत्या की गई; जो सहन नहीं किया जाएगा

हमने भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए है कि सख़्त से सख्त कार्रवाई हो

दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलेगा

कानून को हाथ में लेने वाला व्यक्ति ठीक से रह नहीं सकता

मृतक परिवार के ऊपर बहुत बड़ा संकट आया है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती

मृतक की दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमने ली है

मृतक की पत्नी के रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे

बाइट : विश्वास कैलाश सारंग खेल मंत्री

01 Apr 2026 | 11:38 am

Surajpur News: नर्सरी में लगी भीषण आग

सूरजपुर: नर्सरी में लगी भीषण आग
आग लगने का कारण अज्ञात
वन परिक्षेत्र के देवनगर का मामला

01 Apr 2026 | 11:37 am

Jabalpur News: आज से टोल नाकों में सिर्फ डिजिटल पेमेंट लागू

जबलपुर- आज से टोल नाकों में सिर्फ डिजिटल पेमेंट लागू

टोल नाकों में कैश बैन पर बोले
PWD मंत्री राकेश सिंह

समय की मांग हैं ये बदलाव

समय की बचत के लिए ही बनाई जा रहे उन्नत हाईवे

टोल नाकों में लोगों का समय बचाने कैश पेमेंट हुआ बन्द

डिजिटल टोल टैक्स पेमेंट से उन्नत होगा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर

01 Apr 2026 | 11:28 am

Bilaspur News: बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में हुई सुनवाई

बिलासपुर-
बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में हुई सुनवाई
अमित जोगी की तरफ से कोर्ट से मांगा गया का समय
कोर्ट ने समय देने से किया इंकार
कल फिर होगी मामले में अंतिम सुनवाई
2003 में राम अवतार जग्गी की गोली मारकर की गई थी हत्या
हत्याकांड में 2007 में 28 लोगों को मिली थी उम्रकैद की सजा
अमित जोगी हुए थे मामले में बरी
HC चीफ जस्टिस के डीबी में लगा था मामला

01 Apr 2026 | 11:18 am

Mandla News: जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हादसा

मंडला- जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हादसा
अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिरा हाईवा
चालक और परिचालक दोनों घायल, इलाज जारी
टिकरिया थाने के सहजनी गांव के पास हुआ हादसा

01 Apr 2026 | 11:12 am

Ambikapur News: मामूली विवाद में पड़ोसी ने की हत्या

अंबिकापुर- मामूली विवाद में पड़ोसी ने की हत्या
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
करीब 1 हफ्ते पहले हत्या कर दफन किया शव
हत्या के बाद मृतक के घर में शव को किया दफन
गांधीनगर थाना क्षेत्र के लोहार मुहल्ले की घटना

01 Apr 2026 | 10:58 am

Dhamtari News: खेत में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

धमतरी-
खेत में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव
दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका
युवती नाबालिग, युवक गेंदाभरी गांव का रहनेवाला
सिहावा थाना क्षेत्र के पोड़ीडीही गांव का मामला

01 Apr 2026 | 10:37 am

Keshkal News: धर्मांतरित 2 परिवारों के 6 सदस्यों ने की घर वापसी

केशकाल
धर्मांतरित 2 परिवारों के 6 सदस्यों ने की घर वापसी
3 साल पहले धर्म परिवर्तन किए थे 6 आदिवासी समाज के लोग
समाजिक बैठक में मूल धर्म में लौटने का लिया निर्णय
फरसगांव ब्लॉक के बांगोली गांव का मामला

01 Apr 2026 | 10:17 am

Bhopal News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल

भोपाल

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल

युवक कांग्रेस की बैठक में जीतू पटवारी के कामकाज पर उठे सवाल

मंच पर मौजूद थे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

हुजूर विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने जीतू पटवारी को लेकर कहा

मैं आपके पास दो बार आया घंटे घंटे आपका इंतजार किया

घंटों इंतजार के बाद आप बंगले से बाहर आते हैं कार में बैठते हैं और कहते हैं चलो बाद में मिलते हैं

कोई भी कार्यकर्ता आए मिलने तो आप गंभीरता से सुन लें : सोहन मेवाड़ा

जीतू पटवारी ने संबोधन के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा था आप लोग मेरी कमी बताएं जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी की कमियां बताई।

01 Apr 2026 | 10:16 am

Balrampur News: जंगल में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

वाड्रफनगर
जंगल में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
बसंतपुर थाने के सरूवत गांव का मामला

01 Apr 2026 | 9:40 am

CG News: नक्सल खात्मे पर विस अध्यक्ष रमन सिंह ने लिखा पत्र

नक्सल खात्मे पर विस अध्यक्ष रमन सिंह ने लिखा पत्र

विस अध्यक्ष रमन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

रमन सिंह ने अमित शाह को बताया “साध्य पुरुष”

सरदार पटेल के बाद दूसरा सबसे मजबूत गृहमंत्री बताया

UPA के मंत्री नक्सल को राज्य की समस्या मान किनारा करते थे

महेंद्र कर्मा और बस्तर के कांग्रेस नेता भी नक्सल के ख़िलाफ़ थे

तब UPA सरकार खुलकर उनका समर्थन नहीं की

01 Apr 2026 | 9:38 am

Indore News: लसुड़िया थाना क्षेत्र में सिल्वर पार्क कॉलोनी में गाड़ी में आग लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : लसुड़िया थाना क्षेत्र में सिल्वर पार्क कॉलोनी में गाड़ी में आग लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फरियादी से चल रहे पूर्व के विवाद के चलते तीनों आरोपियों ने पेट्रोल डाल कर लगाई थी आग

आग लगाते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद

लसुड़िया थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

01 Apr 2026 | 9:34 am

Indore News: बायपास पर केलोद करताल के पास गोवंश से भरा आयशर वाहन पकड़ा

इंदौर : बायपास पर केलोद करताल के पास गोवंश से भरा आयशर वाहन पकड़ा

वाहन का ड्राइवर और साथी मौके से हुए फरार

लोगो ने वाहन के की तोड़फोड़, तोड़फोड़ का वीडियो भी आया सामने

तेजाजी नगर थाना पुलिस ने आयशर गाड़ी के चालक और साथी पर किया केस दर्ज

दोनों की तलाश में जुटी तेजाजी नगर थाना पुलिस

01 Apr 2026 | 9:28 am

Jammu News: सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़

गांदरबल ,जम्मू-कश्मीर –
सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़
गांदरबल में एक आतंकी ढेर
मौके पर सेना का सर्च आपरेशन जारी

01 Apr 2026 | 9:28 am

Bhilai News: जोन 4 के अध्यक्ष और पार्षद कलेक्टर से मिलने निकले

भिलाई
जोन 4 के अध्यक्ष और पार्षद कलेक्टर से मिलने निकले
शराब दुकान को हटाने की मांग, सौंपेंगे ज्ञापन
पं दीनदयाल उपाध्याय मिनी स्टेडियम में खुली है शराब दुकान
लगातार विरोध के बावजूद नहीं हटी शराब दुकान
आज कलेक्टर से मिलकर जनदर्शन में देंगे ज्ञा

01 Apr 2026 | 9:27 am

Balrampur News: हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

बलरामपुर: हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
इंस्टाग्राम में युवक ने किया आपत्तिजनक टिप्पणी
देर रात थाने पहुंचे हिन्दू संगठन के लोग
आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
कुसमी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

01 Apr 2026 | 9:22 am

Mumbai News: शख्स ने 4 साल के मासूम को जमीन पर पटका

मुंबई: शख्स ने 4 साल के मासूम को जमीन पर पटका
शख्स ने लोहे की छड़ से बच्चे का सिर फोड़ दिया
गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में किया गया भर्ती
बच्चे के पिता से शख्स का चल रहा था विवाद
घटना का CCTV फुटेज आया सामने
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

01 Apr 2026 | 9:15 am

Gwalior News: शादी में मचा बवाल

ग्वालियर – शादी में मचा बवाल
शादी में पड़ोसी ने मांगी शराब
शराब नहीं देने पर की मारपीट
घटना का वीडियो सामने आया
आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव की घटना

01 Apr 2026 | 9:15 am

Ujjain News: महाकाल मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सितारे

उज्जैन- महाकाल मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सितारे
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन
सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे थे तीनों कलाकार
नंदी हाल में बैठकर किया जाप और पूजन

01 Apr 2026 | 9:11 am

Gwalior News: शादी में मचा बवाल

ग्वालियर – शादी में मचा बवाल
शादी में पड़ोसी ने मांगी शराब
शराब नहीं देने पर की मारपीट
घटना का वीडियो सामने आया
आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव की घटना

01 Apr 2026 | 9:00 am

Bilaspur News: अड्डेबाजी करने और हथियार दिखाकर धमकाने वालों पर कार्रवाई

बिलासपुर_
अड्डेबाजी करने और हथियार दिखाकर धमकाने वालों पर कार्रवाई
पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों से 6 नग चाकू और लोहे का हथियार जब्त
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
सिविल लाइन और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने की कार्रवाई

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm