अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल सिन्हा ने नुनवान आधार शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल सिन्हा ने नुनवान आधार शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल सिन्हा ने नुनवान आधार शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Modified Date: July 5, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: July 5, 2026 6:01 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

श्रीनगर, पांच जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित नुनवान आधार शिविर का दौरा किया और अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उपराज्यपाल ने कहा कि इस साल तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज मैंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री अमरनाथ जी यात्रा के प्रबंधन की समीक्षा के लिए पहलगाम के नुनवान आधार शिविर का दौरा किया। बैठक में मुख्य रूप से श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की सुविधा, पंजीकरण की प्रगति और सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक अन्य साजो-सामान संबंधी जरूरतों पर चर्चा की गई।’

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि तीर्थयात्रियों को वैध पंजीकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा की यह वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर संपन्न होगी।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में