Dhar Murder Case: मस्जिद के मुखिया के बेटे की हत्या करने वाला सातवां आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद छिपा था इस धार्मिक जगह पर
Dhar Murder Case: धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के चर्चित सलमान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
Dhar Murder Case/Imaghe Credit: IBC24.in
- धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के चर्चित सलमान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
- पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपियों ने मामूली विवाद पर युवक सलमान को उतारा था मौत के घाट।
Dhar Murder Case: धार: मध्यप्रदेश के धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के चर्चित सलमान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे सातवें और अंतिम मुख्य आरोपी नौशाद पिता करमशाह को पुलिस ने उज्जैन के अहमद नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले के छह अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे।
मृतक के पिता ने की ये मांग
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को साक्ष्य जुटाने और मौका-मुआयना कराने के लिए मृतक सलमान के घर के सामने लेकर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौजूद रहे। (Dhar Murder Case) सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतक के पिता शमशुद्दीन पटेल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए सभी आरोपियों को जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
क्या है पूरा मामला?
Dhar Murder Case: थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गौरतलब है कि, सदर शमसुद्दीन पटेल ने मस्जिद के सफाई कर्मी नौशाद को नौकरी से निकाल दिया था जिसको लेकर नौशाद सदर से नाराज था। इसी बात को लेकर 30 मई को आरोपियों ने मिलकर सदर शमसुद्दीन पटेल पर हमला करने मस्जिद के बाहर पहुंचे, लेकिन तभी सदर के बेटे सलमान और उसके भाई मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने धारदार हथियारों से जमकर मारपीट की, जिसमें सलमान गंभीर घायल हो गया। बाद में 5 जून को उपचार के दौरान इंदौर में सलमान की मौत हो गई, जिसके बाद सागोर क्षेत्र में काफी तनाव का माहौल भी बन गया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Digvijaya Singh Ram Mandir: दिग्विजय के कोर्ट वाले ऐलान का ड्राइवर ने दिया करारा जवाब, जारी किया इतने लाख रुपए का चेक, कहा- मैं लौटा रहा हूं आपका चंदा
- Chhattisgarh Farmers Latest News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, नहीं होगी खाद की कमी, केंद्र से जारी हुआ इतने मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी
- UP Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से मिटाई हवस, फिर आरोपी ने किया ये कांड, अब पीड़िता पहुंची थाने

Facebook


