पश्चिम बंगाल के कालियागंज में अमित शाह ने रोड शो किया
पश्चिम बंगाल के कालियागंज में अमित शाह ने रोड शो किया
कालियागंज (पश्चिम बंगाल), 14 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव चुनाव के लिए उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया।
कालियागंज से भाजपा उम्मीदवार उत्पल महाराज और राज्य के अन्य नेताओं के साथ शाह ने फूलों से सजे ट्रक के ऊपर से लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और सड़क पर खड़े हजारों पार्टी समर्थक ‘ढाक’ (पारंपरिक ढोल) की थाप के बीच नारे लगा रहे थे।
चिलचिलाती धूप के बीच रोड शो भाजपा के गढ़ शहर के पार्वती सुंदरी हाई स्कूल मैदान से शुरू हुआ और एक किमी से अधिक की दूरी तय की।
रोड शो के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। लोग शाह की एक झलक पाने के लिए संकरी सड़कों के दोनों ओर और आसपास की इमारतों के ऊपर मौजूद थे और ट्रक पर पंखुड़ियों की वर्षा की।
शाह दिन में बाद में दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर और मालदा के माणिकचक और गाज़ोल में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे।
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। मतों की गिनती चार मई को होगी।
भाषा हक हक दिलीप
दिलीप

Facebook


