शह मात The Big Debate: उधर ‘गूंज’ की तैयारी, इधर विवाद बयान भारी, कांग्रेस और IDA के बीच जगह को लेकर शुरू हुई खींचतान, क्या कोई कर रहा राहुल के कार्यक्रम को रोकने की कोशिश?
Chhatron Ki Goonj Program: इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले विवादों की गूंज सुनाई दे रही है।
Chhatron Ki Goonj Program/Image Credit: IBC24
- इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले विवादों की गूंज सुनाई दे रही है।
- कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारी की थी।
- कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
Chhatron Ki Goonj Program: भोपाल: इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले विवादों की गूंज सुनाई दे रही है। कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारी की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद रीजनल पार्क के सामने IDA के मैदान को लेकर बात आगे बढ़ी, लेकिन अब मैदान के किराए को लेकर कांग्रेस और IDA के बीच खींचतान शुरू हो गई है।
विवाद सिर्फ मैदान और परमिशन तक सीमित नहीं है। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कांग्रेस ने 19 सितंबर को छात्रों को छुट्टी देने की मांग भी की है। बीजेपी ने इस पर तंज कसा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश भर से ढो कर इंदौर भेज दिए जाएंगे।
Chhatron Ki Goonj Program: परमिशन का विवाद, किराए पर घमासान, आरोपों और दावों की झड़ी। राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि छात्रों के कार्यक्रम पर इतना शोर क्यों?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Lalbaugcha Raja First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, मनमोहक रूप देखकर खुशी से खिल उठे भक्तों के चेहरे, आप भी देखें वीडियो
- Police Thana Incharge Transfer Big List: प्रदेश के 68 थाना प्रभारियों का थोक में तबादला.. रात में लिस्ट जारी होते ही मचा महकमें में हड़कंप, 44 रक्षित निरीक्षकों का भी ट्रांसफर
- CG BJP Appointments List 2026: छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां.. RTI सेल से लेकर संभाग प्रभारियों के नामों का ऐलान, देखें लिस्ट

Facebook


