Lalbaugcha Raja First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, मनमोहक रूप देखकर खुशी से खिल उठे भक्तों के चेहरे, आप भी देखें वीडियो

Lalbaugcha Raja First Look: मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित 'लालबागचा राजा' की पहली भव्य झलक सभी के सामने आ चुकी है।

Lalbaugcha Raja First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, मनमोहक रूप देखकर खुशी से खिल उठे भक्तों के चेहरे, आप भी देखें वीडियो

Lalbaugcha Raja First Look/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 11, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: September 11, 2026 10:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित 'लालबागचा राजा' की पहली भव्य झलक सभी के सामने आ चुकी है।
  • शुक्रवार शाम को मुंबई के प्रतिष्ठित 'लालबागचा राजा' की पहली भव्य झलक का अनावरण किया गया।
  • हर साल लाखों-करोड़ों श्रद्धालु बप्पा के दर्शन पाने के लिए लालबाग के पंडाल में उमड़ते हैं।

Lalbaugcha Raja First Look: मुंबई: देश भर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इसी बीच मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित ‘लालबागचा राजा’ की पहली भव्य झलक सभी के सामने आ चुकी है। शुक्रवार शाम को मुंबई के प्रतिष्ठित ‘लालबागचा राजा’ की पहली भव्य झलक का अनावरण कर दिया गया है। मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गणेश उत्सव का लोग काफी समय से इंतजार करते हैं। वहीं अब सभी का इंतजार खत्म होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, 14 सितंबर यानी सोमवार से गणेश जी पंडालों और घरों में विराजेंगे।

केवल एक मूर्ति नहीं है लालबागचा राजा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लालबागचा राजा केवल एक मूर्ति भर नहीं है, बल्कि यह मुंबई की सामूहिक आस्था, अनुपम कलात्मक महारत और जीवंत सांस्कृतिक भावना का सबसे बड़ा प्रतीक है। (Lalbaugcha Raja First Look) हर साल लाखों-करोड़ों श्रद्धालु बप्पा के दर्शन पाने के लिए लालबाग के पंडाल में उमड़ते हैं। पहली झलक का यह अनावरण मुंबई में गणेशोत्सव के आधिकारिक उत्साह और बप्पा के स्वागत की शुरुआत का प्रतीक बन चुका है।

कैसा है सिंहासन पर विराजमान बप्पा का पहला रूप?

Lalbaugcha Raja First Look: शुक्रवार शाम को जैसे ही लालबागचा राजा के मुख से पर्दा हटा, वहां मौजूद भक्त भाव-विभोर हो गए। इस बार भी भगवान गणेश की राजसी और विशाल प्रतिमा को एक भव्य सिंहासन पर विराजमान दिखाया गया है। यह दिव्य प्रतिमा अपने भक्तों को शांत, परम दयालु और अत्यंत प्रेमपूर्ण स्वरूप में आशीर्वाद देती नजर आ रही है। बेजोड़ शिल्पकला से गढ़ी गई यह मूर्ति हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। साल 2026 में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। हर वर्ष मुंबई के गणेशोत्सव से पहले लालबागचा राजा की पहली झलक देखना पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए सबसे प्रतीक्षित पलों में से एक होता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.