अमित शाह ने साधा निशाना- कमलनाथ सरकार लगी है ट्रांसफर पोस्टिंग की दलाली में
अमित शाह ने साधा निशाना- कमलनाथ सरकार लगी है ट्रांसफर पोस्टिंग की दलाली में
सागर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग की दलाली में लगी है। शिवराज सरकार में राज्य में बिजली ,पानी कृषि सब क्षेत्रो में समृद्धि थी, दो महीने में ही सरकारों का अंतर सामने आ गया है। अमित शाह आज(गुरुवार को) सागर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पीड़ित के पास उसके माता पिता से पहले मामा पहुंच जाते थे, अब जनता की कोई सुनने वाला नही है। पचास हज़ार करोड़ का ऋण माफ करना था, लेकिन कमलनाथ सरकार ने अभी तक पांच हज़ार करोड़ का भी ऋण माफ नही किया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में अड़ंगा लगा रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम कमलनाथ ने पेश किया 70 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, दो हजार प्रति क्विंटल में गेहूं खऱीदेगी सरकार
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह पता नही है कि आलू जमीन के नीचे होता है या ऊपर। मोदी सरकार ने 3 करोड़ किसानों का 53 हज़ार करोड़ माफ किया है। 40 लाख तक आमदनी वाले व्यापारियों को जीएसटी से बाहर किया है। असंगठित मजदूर के लिए 3 हजार रुपये की पेंशन मोदी सरकार ने चालू की है। अमित शान ने कहा कि मोदी सरकार 5 लाख तक की व्यक्तिगत आय से इनकमटैक्स से मुक्त किया है।

Facebook


