केरल में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे अमित शाह

केरल में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे अमित शाह

केरल में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे अमित शाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: September 3, 2022 12:08 pm IST

तिरुवनंतपुरम, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तिरुवनंतपुरम में दक्षिण भारतीय राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों की दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।

शाह के अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, अन्य दक्षिणी राज्यों (तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना) के मुख्यमंत्री तथा मंत्री और दक्षिण भारत के केंद्र-शासित प्रदेशों (पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह) के उपराज्यपाल भी बैठक में शामिल होंगे।

केरल में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में राज्यों और केंद्र सरकार के बीच मुद्दों और साझा हितों के मामलों पर चर्चा होगी।

विजयन ने शुक्रवार रात को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में शाह की अगवानी की।

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी यहां पहुंचने पर शाह का स्वागत किया।

विजयन ने बैठक के लिए तिरुवंनतपुरम पहुंचे तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम के स्टालिन से भी शुक्रवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं में अपने राज्यों से जुड़ी विभिन्न परियोजनों पर चर्चा की।

भाषा गोला पारुल

पारुल


लेखक के बारे में