कर्नाटक में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, मलबे में दबे कई लोग

कर्नाटक में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, मलबे में दबे कई लोग

कर्नाटक में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, मलबे में दबे कई लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 19, 2019 11:27 am IST

कर्नाटक: कुमारेश्वर नगर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम कर रही है।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार शाम मुंबई के शिवाजी टर्मिनस के पास एक फुट ब्रिज ढह गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे से 34 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में जारी है। घायलों के उपचार का पूरा खर्च सरकार ने वहन करने की बात कही है। साथ ही मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए अर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"