अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 35 नए मामले आए, कुल मामले 6,638 हुए

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 35 नए मामले आए, कुल मामले 6,638 हुए

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 35 नए मामले आए, कुल मामले 6,638 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 18, 2021 5:22 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 18 मई (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 35 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 6,638 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 89 हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कम-से-कम 46 लोग इस बीमारी से उबर गए, जिससे यहां संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,329 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में अब 220 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कुल 1,17,600 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 3,80,102 नमूनों की जांच की है।

भाषा

कृष्ण मानसी

मानसी


लेखक के बारे में