आंध्र प्रदेश : कसाई ने महिला की हत्या करके शव के टुकड़े नहर में फेंके

आंध्र प्रदेश : कसाई ने महिला की हत्या करके शव के टुकड़े नहर में फेंके

आंध्र प्रदेश : कसाई ने महिला की हत्या करके शव के टुकड़े नहर में फेंके
Modified Date: September 29, 2026 / 11:48 pm IST
Published Date: September 29, 2026 11:48 pm IST

विजयवाड़ा, 29 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश पुलिस ने 29 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और बाद में उसके शव के टुकड़ों को नहर में फेंकने के आरोप में एक कसाई को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विजयवाड़ा पश्चिम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) दुर्गा राव ने बताया कि शहर के भवानीपुरम इलाके में मांस की दुकान संचालित करने वाले शेख शफी (45) ने 17 सितंबर को कल्याणी की हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव के टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने बताया कि यह घटना आर्थिक विवाद के चलते हुई।

राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शफी को कल्याणी का गला काटने और बाद में उसके शव के टुकड़े करके उन्हें नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’’

पुलिस के अनुसार, शफी की केवल तीन बेटियां हैं, इसलिए उसने चार साल पहले कल्याणी के बेटे को गोद लिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कुछ समय तक करीबी संबंध भी थे।

हालांकि, पुलिस के मुताबिक शफी ने दावा किया कि कल्याणी अक्सर पैसों की मांग करती थी और उससे हजारों रुपये लेती थी।

पुलिस के अनुसार, शफी ने आरोप लगाया कि कल्याणी ने इस बात का फायदा उठाया कि उसने अपना बेटा गोद लेने के लिए दिया था। पुलिस के अनुसार वह जब भी पैसे मांगती थी और शफी पैसे देने से इनकार करता था तो कथित तौर पर हंगामा करने की धमकी देती थी।

पुलिस के अनुसार, तंग आकर शफी ने 17 सितंबर को अपने परिवार के सदस्यों की गैरमौजूदगी में कल्याणी को अपने घर बुलाया।

पुलिस ने बताया कि शफी ने आरोप लगाया कि उस दिन कल्याणी ने एक लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन उसने केवल 15,000 रुपये देने की पेशकश की, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद शफी ने कल्याणी का कथित तौर पर गला काट दिया और फिर उसके शव के टुकड़े कर दिए।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शफी ने शेख अब्दुल्ला की मदद से कल्याणी के शव के टुकड़ों को विजयवाड़ा थर्मल पावर स्टेशन (वीटीपीएस) की कूलिंग नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने शफी और अब्दुल्ला को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

भाषा आशीष अमित

अमित


लेखक के बारे में