आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री ने कुप्पम मंदिर में प्रार्थना की और रेशमी वस्त्र अर्पित किए
आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री ने कुप्पम मंदिर में प्रार्थना की और रेशमी वस्त्र अर्पित किए
कुप्पम, 20 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को चित्तूर जिले के प्रसन्ना गंगम्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री अपनी पत्नी एन भुवनेश्वरी के साथ मंदिर गए और देवी प्रसन्ना गंगम्मा को रेशमी वस्त्र अर्पित किए।
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने प्रसन्ना तिरुपति गंगम्मा को रेशमी वस्त्र और तिरुमला वेंकटेश्वर स्वामी प्रसाद भेंट किया।’
इससे पहले, पुजारियों ने नायडू और उनकी पत्नी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


