Cockroach Janta Party : देश में नई पार्टी की एंट्री! सिर्फ 48 घंटे में 3.5 मिलियन लोग जुड़े, अनोखे मैनिफेस्टो ने मचाया धमाल, महुआ मोइत्रा ने की ज्वाइन करने की अपील

Cockroach Janata Party नाम की एक नई व्यंग्यात्मक राजनीतिक पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इस पार्टी को अभिजीत डिपके ने शुरू किया है और दावा किया जा रहा है कि इससे 3.6 मिलियन लोग जुड़ चुके हैं। यह पार्टी एक हालिया टिप्पणी के बाद युवाओं के गुस्से और असहमति के रूप में सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

Cockroach Janta Party : देश में नई पार्टी की एंट्री! सिर्फ 48 घंटे में 3.5 मिलियन लोग जुड़े, अनोखे मैनिफेस्टो ने मचाया धमाल, महुआ मोइत्रा ने की ज्वाइन करने की अपील

Cockroach Janta Party / Credit : X

Modified Date: May 20, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: May 20, 2026 12:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • युवाओं में राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य और असंतोष

नई दिल्ली : Cockroach Janta Party  देश में एक बेहद अनोखी और नई राजनीतिक पार्टी का गठन हुआ है, जिसका नाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) रखा गया है। यह चुनाव लड़ने वाली कोई पारंपरिक पार्टी नहीं, बल्कि व्यवस्था पर कटाक्ष करने वाला एक व्यंग्य पॉलिटिकल आउटफिट है, जो इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त सनसनी मचा रहा है। इस पार्टी की शुरुवात होते ही इस पार्टी से 3.6 मिलियन लोग जुड़ चुके है।

CJI Surya Kant Cockroach Remark किसने और क्यों बनाई यह पार्टी?

इस अनोखी पार्टी की शुरुआत अभिजीत डिपके ने की है। अभिजीत वर्तमान में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और पूर्व में एक राजनीतिक दल की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं। 16 मई को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा की गई ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी के विरोध में अभिजीत ने उसी दिन X पर लोगों से इस पार्टी में जुड़ने की अपील की।

CJI सूर्यकांत ने दी थी सफाई

हालांकि, बाद में CJI सूर्यकांत ने साफ किया था कि उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्रियों के सहारे कानून और मीडिया जैसे पेशों में आने वालों के लिए थी, न कि बेरोजगार युवाओं के लिए। लेकिन तब तक युवाओं में असंतोष फैल चुका था। अभिजीत का कहना है कि यह पार्टी CJI के उस बयान के खिलाफ युवाओं की असहमति है, जहां लोकतंत्र के संरक्षक ही युवाओं का अपमान कर रहे हैं। अगर अपनी आवाज उठाने के लिए ‘कॉकरोच’ बनना पड़े, तो युवाओं को इस पहचान को अपनाने में कोई गुरेज नहीं है।

पार्टी में शामिल होने के लिए योग्यताएं

इस व पार्टी का हिस्सा बनने के लिए 4 खास शर्तें रखी गई हैं। पहली है बेरोजगारी, दूसरी आलसी होना (यानी डले रहो, पड़े रहो), तीसरी ऑनलाइन रहने की गहरी लत, चौथी प्रोफेशनल तरीके से अपनी भड़ास निकालने की क्षमता। पार्टी की टैगलाइन ‘आलसी और बेरोजगारों की आवाज’ है। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उनका मकसद सरकार से तीखे सवाल पूछना है।

Viral Political Party India मैनिफेस्टो के 5 बड़े वादे

पार्टी की टैगलाइन ‘आलसी और बेरोजगारों की आवाज’ है। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उनका मकसद सरकार से तीखे सवाल पूछना है। यदि यह पार्टी सरकार में आती है, तो इसके मैनिफेस्टो में 5 वादे किए गए हैं जैसे

  1. रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का इनाम (रिवॉर्ड) नहीं मिलेगा।
    2. वैध वोट डिलीट करने पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को UAPA तहत गिरफ्तार किया जाएगा।
    3. महिलाओं को 33% की जगह 50% आरक्षण मिलेगा और कैबिनेट में भी आधी सीटें महिलाओं के लिए होंगी।
    4 . बड़ी कॉपोर्रेट कंपनियों के चैनलों के लाइसेंस रद्द होंगे और उनके एंकर्स के बैंक खातों की जांच की जाएगी।
    5. पाला बदलने वाले (दलबदलू) विधायक या सांसद के चुनाव लड़ने पर रोक लगेगी और 20 साल तक कोई सरकारी पद नहीं दिया जाएगा।

 भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.