आंध्र प्रदेश सरकार ने इबोला को लेकर विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर जांच शुरू की

आंध्र प्रदेश सरकार ने इबोला को लेकर विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर जांच शुरू की

आंध्र प्रदेश सरकार ने इबोला को लेकर विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर जांच शुरू की
Modified Date: May 26, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: May 26, 2026 4:47 pm IST

विजयवाड़ा, 26 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार ने इबोला वायरस को लेकर विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस काम के लिए हवाई अड्डे पर एक शिविर स्थापित किया है जिसमें एक चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आज सुबह हमने इबोला को लेकर जांच शुरू की।’’

उन्होंने यह भी बताया कि विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर सप्ताह में केवल तीन दिन-मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सिंगापुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का आगमन होता है।

भाषा

खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में