अन्नामलाई ने नयी पार्टी बनाने, तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ने की घोषणा की
अन्नामलाई ने नयी पार्टी बनाने, तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ने की घोषणा की
चेन्नई, पांच जून (भाषा) के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने के बाद कहा कि उनके लक्ष्य बड़े हैं और वह समावेशी एजेंडे के साथ नयी राजनीतिक पार्टी बनाकर तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेंगे।
करीब छह वर्ष तक भाजपा से जुड़े रहे अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, ‘‘मैंने गरिमापूर्ण तरीके से भाजपा छोड़ी है ताकि एक नयी तरह की राजनीति की शुरुआत की जा सके।’’
उन्होंने कहा कि लक्ष्य बड़े हैं तथा और अधिक लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन, एक नयी राजनीतिक मुहिम शुरू होगी।’’
अन्नामलाई ने कहा कि एक नयी पार्टी बनाई जाएगी जो राज्य में अगला चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जिस नए आंदोलन की शुरुआत की जानी है, उसमें बुनियादी स्तर से ही नए आयाम और नए नजरिए की आवश्यकता है।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा

Facebook


