अन्नामलाई को तमिलनाडु चुनाव लड़ना चाहिए : भाजपा नेता वानति श्रीनिवासन

अन्नामलाई को तमिलनाडु चुनाव लड़ना चाहिए : भाजपा नेता वानति श्रीनिवासन

अन्नामलाई को तमिलनाडु चुनाव लड़ना चाहिए : भाजपा नेता वानति श्रीनिवासन
Modified Date: March 26, 2026 / 08:12 pm IST
Published Date: March 26, 2026 8:12 pm IST

चेन्नई, 26 मार्च (भाषा) भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी नेता के. अन्नामलाई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए और पार्टी विधायक के रूप में सदन में जाना चाहिए।

अन्नामलाई को 2021 के चुनाव में अरवाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने हाल ही में कहा था कि वह 2026 का चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और इसके बजाय चुनाव संबंधी कार्यों में पार्टी पदाधिकारी के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

पिछले महीने, अन्नामलाई ने अपने पिता के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए छह विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी की अपनी जिम्मेदारी छोड़ने की बात कही थी।

श्रीनिवासन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अन्नामलाई को चुनाव लड़ना चाहिए और विधानसभा जाना चाहिए। यह मेरी व्यक्तिगत इच्छा है।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की संभावनाएं ‘‘बहुत उज्ज्वल’’ हैं।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में