CM Yogi Janta Darshan News: पैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में अड़चन, सबको ममिलेगी बेहतर सेवा, सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों को दिलाया भरोसा

गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने लोगों की शिकायतें सुनीं

CM Yogi Janta Darshan News: पैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में अड़चन, सबको ममिलेगी बेहतर सेवा, सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों को दिलाया भरोसा

CM Yogi Janta Darshan News/image source: ANI

Modified Date: March 26, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: March 26, 2026 1:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।
  • जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले।
  • सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए समस्या का समाधान करने के निर्देश।

CM Yogi Janta Darshan News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध भूमि अतिक्रमण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और चेतावनी दी कि गरीबों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले। मुख्यमंत्री लोगों के पास खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उनके प्रार्थना पत्र लिए और पास में मौजूद अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए (CM Yogi Janta Darshan News) आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा आश्वासन दिया कि सरकार उनकी शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी।

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘चिंता मत करिए। सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।’’ अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। (CM Yogi Janta Darshan News) अपराध व जमीन कब्जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। गरीबों की संपत्ति पर गरीबों का ही कब्जा सुनिश्चित होना चाहिए।

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

जनता दर्शन में पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले भी आए। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों के बीच पहले संवाद कराने और बात नहीं बनने पर यथोचित विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। (CM Yogi Janta Darshan News) उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उच्च स्तरीय चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के लिए खर्चों का तुरंत आकलन करें और उनके इलाज की व्यवस्था करें।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.