ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ: राजनाथ जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा करेंगे

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ: राजनाथ जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा करेंगे

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ: राजनाथ जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
Modified Date: May 6, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: May 6, 2026 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर में संयुक्त कमांडर सम्मेलन में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों और सेना की युद्ध तत्परता की व्यापक समीक्षा करेंगे।

इस अभियान के तहत, भारत ने पिछले साल छह मई की देर रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी शिविरों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे।

अभियान की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, रक्षा मंत्रालय ने इसे एक ऐतिहासिक त्रि-सेवा मिशन के रूप में वर्णित किया है जो भारत की ‘‘अटूट राजनीतिक इच्छाशक्ति और सटीक सैन्य संकल्प’’ का प्रमाण है।

दो दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन के दूसरे संस्करण में, सिंह और शीर्ष सैन्य अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य में हो रहे बदलावों को देखते हुए देश की सैन्य तैयारियों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

आधिकरिक विज्ञप्ति के अनुसार, रक्षा मंत्री सिंह और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे जिसका महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के साथ हो रहा है, जो एक ऐतिहासिक त्रि-सेवा अभियान और भारत की अटूट राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं सटीक सैन्य संकल्प का प्रमाण है।

मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन साइबर, अंतरिक्ष एवं संज्ञानात्मक युद्ध के उभरते क्षेत्रों में चुनौतियों का मूल्यांकन करने और निर्णायक बढ़त वाली लचीली एवं भविष्य के लिए तैयार सेना के वास्ते क्षमता विकास का रोडमैप तैयार करने के वास्ते एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में