मेघना गुलजार को नियुक्त करना सबसे गलत निर्णय: ‘राजी’ पर ‘कॉलिंग सहमत’ के लेखक

मेघना गुलजार को नियुक्त करना सबसे गलत निर्णय: 'राजी' पर 'कॉलिंग सहमत' के लेखक

मेघना गुलजार को नियुक्त करना सबसे गलत निर्णय: ‘राजी’ पर ‘कॉलिंग सहमत’ के लेखक
Modified Date: March 30, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: March 30, 2026 7:33 pm IST

नयी दिल्ली, 30 (भाषा) जासूसी कहानी ‘कॉलिंग सहमत’ के लेखक हरिंदर सिंह सिक्का ने सोमवार को फिल्म निर्माता मेघना गुलजार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म रूपांतरण ‘राजी’ में नायक की सच्ची भावना को ‘कम’ कर दिया है।

सिक्का ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘कॉलिंग सहमत (राजी) वैश्विक स्तर पर लिखी गई जासूसी पर आधारित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में शामिल है। यह सीमा पार पाकिस्तान, बॉलीवुड में मौजूद शत्रुतापूर्ण ताकतों और पंजाब के भीतर सक्रिय अपराधियों को उजागर करती है।’

उन्होंने कहा, ‘मेघना गुलजार को नियुक्त करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद मैं यह अनुमान लगाने में विफल रहा कि वैचारिक पूर्वाग्रह किस प्रकार नायक की सच्ची भावना को कमजोर कर देगा।’

लेखक ने कहा कि उनकी यह पुस्तक दो दशक पहले लिखी गई थी, लेकिन यह अभी भी दुनिया भर में लोकप्रिय है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में