अर्चना गुप्ता ने भाजपा की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष का पदभार संभाला

Ads

अर्चना गुप्ता ने भाजपा की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष का पदभार संभाला

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 01:52 PM IST

चंडीगढ़, तीन जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पंचकूला में प्रदेश पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

गुप्ता 28 मई को पार्टी की हरियाणा इकाई की प्रमुख नियुक्त की गयी थीं। पेशे से डॉक्टर गुप्ता चार दशक बाद प्रदेश भाजपा की दूसरी महिला अध्यक्ष बनी हैं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता कमला वर्मा 1980 से 1983 तक भाजपा की हरियाणा इकाई की पहली महिला अध्यक्ष थीं।

गुप्ता ने मोहन लाल बड़ौली से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वह पानीपत जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

पार्टी की प्रदेश इकाई की प्रमुख नियुक्त किये जाने के समय वह भाजपा की राज्य इकाई की महासचिव थीं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी, आरती राव, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ पी धनखड़, सुभाष बराला और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा