आर्मेनियाई संसदीय चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने निकोल पाशिन्यान को जीत पर बधाई दी
आर्मेनियाई संसदीय चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने निकोल पाशिन्यान को जीत पर बधाई दी
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आर्मेनियाई नेता निकोल पाशिन्यान को देश के संसदीय चुनावों में उनकी ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी’ की जीत पर बधाई दी और कहा कि वह उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री पाशिन्यान ने सोमवार को आम चुनाव में जीत का दावा किया, क्योंकि प्रारंभिक परिणामों में उनकी सत्तारूढ़ ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी’ 49.81 प्रतिशत मतों के साथ पहले स्थान पर रही।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘संसदीय चुनावों में ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी’ की शानदार जीत पर निकोल पाशिन्यान जी को बधाई। यह नया जनादेश आपके नेतृत्व और दृष्टिकोण में आर्मेनिया की जनता के निरंतर विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं भारत और आर्मेनिया के बीच दोस्ती और सहयोग के प्रगाढ़ एवं ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’
भाषा सुमित माधव
माधव

Facebook


