ओडिशा के मलकानगिरि में माओवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद

ओडिशा के मलकानगिरि में माओवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद

ओडिशा के मलकानगिरि में माओवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद
Modified Date: June 28, 2026 / 05:06 pm IST
Published Date: June 28, 2026 5:06 pm IST

मलकानगिरि, 28 जून (भाषा) ओडिशा के मलकानगिरि जिले में रविवार को पुलिस ने माओवादियों द्वारा बड़ी मात्रा में छुपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल एच. ने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से लगे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों और गोला-बारूद में दो स्वचालित राइफल, देशी बंदूकें और 70 किलोग्राम का आईईडी शामिल है।

पुलिस को संदेह है कि ये हथियार आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति (एओबीएसजेडसी) के सदस्यों के थे।

पुलिस ने मलकानगिरि में माओवादियों का जून में इस तरह का तीसरा ऐसा ‘डंप’ (किसी गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा गया हथियारों, विस्फोटकों, गोला-बारूद, राशन या अन्य सामग्री का भंडार) मिला है।

पुलिस ने बताया कि जिले में नौ जून और 15 जून को चलाए गए तलाशी अभियानों के दौरान भी हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे।

पाटिल ने कहा, ‘‘माओवादियों के ‘डंप’ का पता लगाने और वहां छिपाए गए हथियार एवं गोला-बारूद बरामद करने के लिए इलाके में नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।’’

भाषा

सिम्मी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में