CM Yogi Adityanath On Muharram: मोहर्रम पर निकले करीब 12 हजार जुलूस, कहीं नहीं हुआ कोई दंगा या उपद्रव, सीएम योगी ने बताया कैसे संभाली गई पूरी व्यवस्था
CM Yogi Adityanath On Muharram: सीएम योगी ने कहा कि, मोहर्रम के दौरान यूपी में करीब 12000 जुलूस निकले लेकिन कहीं कोई दंग या उपद्रव नहीं हुआ।
CM Yogi Adityanath On Muharram/Image Credit: Yogi Adityanath X Handle
- सीएम योगी ने हाथरस समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
- सिम योगी ने कहा- इस बार मुहर्रम में नहीं हुआ कोई भी दंगा या उपद्रव।
- सीएम योगी ने एक बार पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना।
CM Yogi Adityanath On Muharram: हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मोहर्रम के दौरान प्रदेश में लगभग 12 हजार जुलूस निकले लेकिन कहीं कोई दंगा, उपद्रव या कर्फ्यू नहीं लगा। सीएम योगी यहां हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में 548 करोड़ रुपए की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कल ही मोहर्रम संपन्न हुआ और अब वह स्थिति नहीं है कि सड़कों पर अराजकता हो या ताजिया के नाम पर किसी गरीब की झोपड़ी तोड़ दी जाए। पहले हाईटेंशन तारों को भी जबरन हटाया जाता था।’’
प्रदेश में कहीं भी नहीं हुआ कोई भी उपद्रव: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार ने तय किया कि गरीब की झोपड़ी और उसका मकान महत्वपूर्ण है। आप ताजिया का आकार छोटा कर दीजिए लेकिन किसी गरीब का मकान हटना नहीं चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘न तो छज्जा टूटेगा और न ही हाईटेंशन तार हटेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको अपने ताजिया की ऊंचाई कम करनी होगी। अगर ताजिया अधिक ऊंचा होगा तो हाईटेंशन तारों के करंट की चपेट में आने का खतरा रहेगा इसलिए ऐसा नहीं होने देना चाहिए।’’
सीएम योगी ने कहा, ‘‘प्रदेश में लगभग 12 हजार जुलूस निकले लेकिन कहीं कोई दंगा, उपद्रव या कर्फ्यू नहीं लगा। (CM Yogi Adityanath On Muharram) पता भी नहीं चला कि इतने बड़े स्तर पर आयोजन हुए। पहले ऐसी घटनाओं को लेकर तमाशा खड़ा हो जाता था लेकिन अब वह स्थिति समाप्त हो गई है। आज हर पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। यह सुकून का माहौल है और विकास भी तभी होता है।’’ उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है, जब सुरक्षा का बेहतर माहौल हो और सुरक्षा के अनुकूल वातावरण में ही विकास की आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।
सीएम योगी ने फिर विपक्ष पर साधा निशाना
CM Yogi Adityanath On Muharram: मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जहां सुरक्षा न हो, जहां उपद्रव और दंगे होते हों तथा महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता हो, वहां विकास और उज्ज्वल भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में यही स्थिति थी। ऐसा कौन-सा जिला था जहां दंगे नहीं हुए हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मथुरा के जवाहर बाग की घटना हो, कोसीकलां, मेरठ, अलीगढ़ या मुजफ्फरनगर के दंगे हों, इन घटनाओं के बाद महीनों तक कर्फ्यू लगा रहा। उस समय जनजीवन प्रभावित होता था और प्रदेश की छवि खराब होती थी, (CM Yogi Adityanath On Muharram) लेकिन पिछले नौ वर्षों में न कोई दंगा हुआ, न कर्फ्यू लगा और न ही गुंडागर्दी की घटनाएं हुईं।’’ समारोह को हाथरस की विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद के विधायक प्रदीप कुमार सिंह और सांसद अनूप वाल्मीकि ने भी संबोधित किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhindwara Bank Robbery: “करोड़ों कर्ज” ने बनाया “बैंक लुटेरा”… बैंक में 34 घंटे तक लॉकर काटता रहा कारोबारी… तभी आ धमकी पुलिस जानिए फिर क्या हुआ?
- Bemetara Wall Collapse News: खाना खाने के बाद हाथ धो रही थीं दो मासूम बहनें, तभी हुआ कुछ ऐसा… पलभर में छिन गई दोनों की जिंदगी, गांव में मातम
- Agartala Viral Video के नाम से वायरल हो रहा लड़के-लड़की का 17 मिनट का वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हुआ है बवाल

Facebook


