BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ballia Police Suspended: 6 पुलिसकर्मियों को SP ने किया सस्पेंड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Ballia Police Suspended: जिले में गौवंश तस्करी के मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। SP ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Ballia Police Suspended

Ballia Police Suspended

Jageshwar Sahu
Published: 28 Jun 2026 | 11:58 amModified: 28 Jun 2026 | 3:50 pm
HIGHLIGHTS
  1. बलिया में गो तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित
  2. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद मिलीभगत की बात सामने आने पर हुई कार्रवाई
  3. एसपी ने विभागीय जांच शुरू की, इससे पहले 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था

बलिया। Ballia Police Suspended: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गौवंश तस्करी के मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। तस्करों से मिलीभगत के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। (UP police suspended for cow smugglers)

Ballia Police Suspended बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली में तैनात आरक्षी मुकेश कुमार, रिंकू गुप्ता व अमन सिंह तथा दुबहर थाने के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा एवं आरक्षी आलोक सिंह को गो तस्करों से संलिप्तता के आरोप में शनिवार को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

तस्करों से पूछताछ में हुआ मिलीभगत का खुलासा

Ballia Police Suspended एसपी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछले दिनों गौवंश तस्करों के वाहन पकड़े गए थे। ट्रैप करने पर कुछ पुलिसकर्मियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिलीभगत का खुलासा हुआ। गौवंश तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर इन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले गो तस्करों से सांठगांठ की शिकायत पर 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन से संबद्ध) किया गया था। (Cow Smuggling News)

 

  ये भी पढ़ें 

 

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गो तस्करों से कथित मिलीभगत के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Ballia Police Suspended

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm