अरुणाचल प्रदेश : एनआईटी में एआई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता

अरुणाचल प्रदेश : एनआईटी में एआई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता

अरुणाचल प्रदेश : एनआईटी में एआई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता
Modified Date: June 8, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: June 8, 2026 7:20 pm IST

ईटानगर, आठ जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश ने यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र (एआई सीओई) स्थापित करने के लिए सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अंतर्गत कार्यरत राज्य आईटी एवं ई-गवर्नेंस परिषद (एससीआईटीईजी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अरुणाचल प्रदेश के बीच करार हुआ है।

बयान के मुताबिक इस समझौता ज्ञापन पर एनआईटी अरुणाचल प्रदेश के निदेशक प्रोफेसर एमवी अवेयर और एससीआईटीईजी निदेशक-सह-सदस्य सचिव नीलम यापिन ताना ने राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी और संचार सचिव डॉ. सोनल स्वरूप की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

बयान में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित यह पहल मुख्यमंत्री पेमा खांडू के कृत्रिम बुद्धिमत्ता को रणनीतिक रूप से अपनाकर डिजिटल अरुणाचल प्रदेश बनाने के दृष्टिकोण का हिस्सा है।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में