आशा भोसले आखिरी बार अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सार्वजनिक रूप से आई थीं नजर

आशा भोसले आखिरी बार अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सार्वजनिक रूप से आई थीं नजर

आशा भोसले आखिरी बार अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सार्वजनिक रूप से आई थीं नजर
Modified Date: April 12, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: April 12, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) दिग्गज गायिका आशा भोसले पिछले महीने मुंबई में क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आखिरी बार सार्वजनिक रूप से नजर आयी थीं, जहां उन्हें नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए देखा गया।

मुंबई के द सेंट रेजिस होटल में पांच मार्च को आयोजित समारोह में भोसले सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में नजर आयी थीं।

ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो के अनुसार, उन्होंने आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर तस्वीरें खिंचवाईं।

भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण उन्हें शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा प्रशांत सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में