Youth Congress Leader Arrested: मारपीट कर गांव में दहश्त फैलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Youth Congress Leader Arrested: फरार मुख्य इनामी आरोपी और युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है।
Youth Congress Leader Arrested/Image Credit: IBC24.in
- बलौदा बाजार जिले के कटगी गांव में दहशत फैलाने के मामले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
- पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी भागवत थवाइत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है।
- इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Youth Congress Leader Arrested: बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कटगी गांव में बीते दिनों हुए बवाल, दहशतगर्दी और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी और युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। (Youth Congress Leader Arrested) भागवत थवाइत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आज कटगी गांव में आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। वहीं, घटना के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस ने गंभीर आपराधिक प्रकरण में संलिप्तता को देखते हुए पत्र जारी कर भागवत थवाइत को कसडोल ब्लॉक युवा कांग्रेस के पद से हटा दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ, जब कटगी गांव में भागवत थवाइत और उसके पिता संतोष थवाइत को उनके ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचते हुए गांव की महिला कमांडो टीम ने पकड़ा था। महिला कमांडो द्वारा मना करने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत कसडोल थाने में की गई, लेकिन आरोप है कि, पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। आक्रोशित ग्रामीणों ने जनदर्शन में भी शिकायत की, फिर भी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। (Youth Congress Leader Arrested) इसी बीच, लगातार शिकायतों से नाराज भागवत थवाइत ने देर शाम अपने साथियों के साथ कटगी गांव में रैली निकालकर गाली-गलौज और धमकी देते हुए दहशत का माहौल बना दिया। इस दौरान एक ग्रामीण की जमकर पिटाई भी कर दी गई।
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
Youth Congress Leader Arrested: घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग ढाबे पहुंच गए, जहां उन्होंने आरोपी पिता संतोष थवाइत की पिटाई कर दी, जबकि भागवत अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर कसडोल पुलिस और एडिशनल एसपी पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया। (Youth Congress Leader Arrested) ग्रामीण देर रात करीब 3 बजे तक कसडोल थाने में डटे रहे। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी भागवत थवाइत, उसके पिता संतोष थवाइत समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Dindori Road Accident News: सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
- Asha Bhosle Passes Away: नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोसले, सीएम डॉ. मोहन यादव ने व्यक्त किया शोक, कहा – उनका जाना संगीत जगत की अपूरणीय क्षति
- Balaghat Dowry Death Case : पहले पति, फिर ससुर नवविवाहिता के साथ करते थे ऐसा काम, बाद में सास भी करने लगी ऐसी डिमांड, तंग आकर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम

Facebook


