Lashkar-e-Taiba Terrorists Arrested : लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, फर्जी आधार और पासपोर्ट के सहारे होता था ऐसा काम, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 5 आतंकियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिनके तार कई राज्यों से जुड़े पाए गए हैं।

Lashkar-e-Taiba Terrorists Arrested : लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, फर्जी आधार और पासपोर्ट के सहारे होता था ऐसा काम, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

Lashkar-e-Taiba Terrorists Arrested / Image Source : FILE

Modified Date: April 12, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: April 12, 2026 10:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त
  • 5 आतंकी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद
  • 5 आतंकी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

श्रीनगर: Lashkar-e-Taiba Terrorists Arrested  जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक खतरनाक नेटवर्क को तोड़ते हुए 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद करते हुए 3 AK-47 राइफलें, पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड,कई इलेक्ट्रॉनिक बरामद किए है। ये आतंकी पूरे देश में सक्रिय थे और आतंकियों को भारत में छिपने के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज बनाकर देते थे।

दूसरे राज्यों से भी जुड़े हैं तार

पुलिस की जांच में पता चला है कि यह गिरोह केवल कश्मीर तक सीमित नहीं था। हरियाणा और राजस्थान से भी कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। Srinagar Terror Module Busted, ये लोग आतंकियों की पहचान छुपाने में उनकी मदद कर रहे थे। एक चौंकाने वाला खुलासा उमर उर्फ खरगोश नाम के आतंकी को लेकर हुआ है, जो 2024 में राजस्थान के जयपुर से फर्जी पासपोर्ट की मदद से विदेश भागने में कामयाब रहा।

पुलिस की गिरफ्त में आया 16 साल से फरार आतंकी

इस पूरे ऑपरेशन में सबसे बड़ी सफलता अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा की गिरफ्तारी है। यह पाकिस्तानी आतंकी पिछले 16 साल से फरार चल रहा था।(JAMMU KASHMR POLICE NEWS  ) अब्दुल्ला A+ श्रेणी का आतंकी है और उसने कश्मीर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक स्थानीय परिवार में शादी भी की थी। उसके साथ एक और पाकिस्तानी आतंकी उस्मान भी पकड़ा गया है। इनके साथ श्रीनगर के तीन स्थानीय मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इन्हें खाना और छिपने की जगह देते थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.