आशा भोसले पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी:प्रधानमंत्री मोदी
आशा भोसले पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी:प्रधानमंत्री मोदी
(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके गीत लोगों के जीवन में हमेशा गूंजते रहेंगे।
‘एक्स’ पर अपने संदेश में मोदी ने यह भी कहा कि दशकों तक विस्तृत भोसले की असाधारण संगीतमय यात्रा ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ।
उन्होंने कहा, “भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बेहद दुखी हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, भोसले की आवाज में कालातीत प्रतिभा झलकती थी।
मोदी ने कहा, “उनके साथ हुई बातचीत की यादें मेरे दिल में हमेशा बसी रहेंगी। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।”
भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण एक दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाषा प्रशांत संतोष
संतोष

Facebook


