आशा भोसले के निधन से संगीत जगत खामोश हो गया: एनसीडब्ल्यू प्रमुख राहटकर

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत खामोश हो गया: एनसीडब्ल्यू प्रमुख राहटकर

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत खामोश हो गया: एनसीडब्ल्यू प्रमुख राहटकर
Modified Date: April 12, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: April 12, 2026 6:01 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख विजया रहाटकर ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से संगीत जगत खामोश हो गया।

रहाटकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दशकों तक भोसले की आवाज ने लाखों दिलों को छुआ और कई पीढ़ियों को अनगिनत यादगार गीत दिए।

एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने उनकी आवाज को महज संगीत से कहीं अधिक बताते हुए कहा कि यह ‘‘भावनाओं की गहराई, ऊर्जा और जीवन के उत्सव’’ दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘‘रसिया ओ रसिया’ और ‘दम मस्त कलंदर’ से लेकर ‘ये क्या हुआ’, ‘जो वादा किया’ और अनगिनत गीत, उनकी सदाबहार आवाज कई पीढ़ियों के दिलों को छुएगी और भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन संगीत की दुनिया में खामोशी छोड़ रही उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी।’’

भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा यासिर सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में