आशा भोसले का निधन एक युग का अंत: अन्नपूर्णा देवी
आशा भोसले का निधन एक युग का अंत: अन्नपूर्णा देवी
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे ‘‘एक युग का अंत’’ बताया।
मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित भोसले ने अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय गायन से लाखों दिलों को छुआ तथा संगीत की दुनिया में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भोसले का निधन ‘‘एक युग का अंत’’ है।
भोसले का 92 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाषा यासिर सुभाष
सुभाष

Facebook


