असम विधानसभा में ‘समान नागरिक संहिता विधेयक-2026’ पारित, पहला सत्र संपन्न

असम विधानसभा में ‘समान नागरिक संहिता विधेयक-2026’ पारित, पहला सत्र संपन्न

असम विधानसभा में ‘समान नागरिक संहिता विधेयक-2026’ पारित, पहला सत्र संपन्न
Modified Date: May 27, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: May 27, 2026 7:48 pm IST

गुवाहाटी, 27 मई (भाषा) असम की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार को संपन्न हो गया। इसी सत्र के दौरान महत्वपूर्ण ‘समान नागरिक संहिता विधेयक, असम 2026’ पारित किया गया।

कार्यवाही के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि पांच दिवसीय सत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए, जिनमें नए विधायकों का शपथ ग्रहण और राज्यपाल का अभिभाषण शामिल रहा।

सत्र के पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष चंद्र मोहन पटवारी ने विधायकों को शपथ दिलाई थी। उसी दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता रंजीत कुमार दास विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे।

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दूसरे दिन सदन को संबोधित किया।

दास ने बताया कि सत्र के दौरान सदन में दो विधेयक पारित हुए, जिनमें राज्य में यूसीसी लागू करने वाला महत्वपूर्ण विधेयक भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को शीघ्रता से लागू करने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित एक प्रस्ताव भी विधानसभा में पारित किया गया।

अध्यक्ष ने कहा, ‘नयी विधानसभा के पहले ही सत्र में महत्वपूर्ण कामकाज संपन्न हुए’ और उन्होंने कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में