गुवाहाटी, 25 मार्च (भाषा) बारपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार महानंदा सरकार के नामांकन पत्र बुधवार को खारिज कर दिए गए, जबकि निर्वाचन क्षेत्र में शेष तीन उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज वैध पाए गए। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बारपेटा और ढेकियाजुली दोनों के लिए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि असम के शेष 124 निर्वाचन क्षेत्रों में यह जांच पिछले दिन ही पूरी हो गई थी।
कैबिनेट मंत्री अशोल सिंघल और कांग्रेस उम्मीदवार बताश ओरांग सहित ढेकियाजुली के सभी 10 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए।
सरकार का नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि फॉर्म ए पर पार्टी नेता के हस्ताक्षर नहीं थे।
राज्य के सभी 126 निर्वाचन क्षेत्रों में 789 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि 26 आवेदन खारिज कर दिए गए।
कुल 815 उम्मीदवारों ने 126 निर्वाचन क्षेत्रों में 1,389 दस्तावेज दाखिल किए थे।
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च को दोपहर तीन बजे तक है।
राज्य की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना चार मई को होगी।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन