कोरोना संक्रमण के चलते पति को खोने वाली महिलाओं को मिलेगा 2.5 लाख रुपए, इस राज्य की सरकार ने शुरू की योजना

कोरोना संक्रमण के चलते पति को खोने वाली महिलाओं को मिलेगा 2.5 लाख रुपए, इस राज्य की सरकार ने शुरू की योजना

कोरोना संक्रमण के चलते पति को खोने वाली महिलाओं को मिलेगा 2.5 लाख रुपए, इस राज्य की सरकार ने शुरू की योजना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 11, 2021 10:52 am IST

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन सभी विधवाओं को 2.5 लाख रुपये की एक बार वित्तीय सहायता देने की योजना शुरू की है, जिनके पति की मृत्यु कोविड-19 की वजह से हुई, बशर्ते उनकी वार्षिक पारिवारिक आय पांच लाख रुपये से कम हो। ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 विधवा सहायता योजना’ के तहत मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में आठ जिलों की 176 ऐसी महिलाओं को चेक सौंपे।

Read More: BJP में बग़ावत ! 14 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, इधर पूर्व मंत्री 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

सरमा ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 873 लाभार्थियों की पहचान की गई है और उन्हें अगले सप्ताह तक ज़िलों में राज्य के मंत्री चेक सौंपेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए कोई खुश होने वाला कार्यक्रम नहीं है। जब कभी हम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित करते हैं, तो गर्व महसूस होता है, लेकिन आज के कार्यक्रम में न तो हमें गर्व है और न ही ख़ुशी।’’

Read More: Post Office Recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली 1900 से अधिक पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा, 14 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

उन्होंने बताया कि असम में संक्रमण से 6,159 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 1,347 लोग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हालांकि, हमने 873 विधवाओं की पहचान की है, लेकिन उम्मीद है कि यह संख्या कुल 2,000-2,500 के आसपास होगी। जिलों में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।’’

Read More: OYO रूम में चल रही थी अय्याशी, दंग रह गई पुलिस जब देखा कमरे के भीतर का नजारा

सरमा ने कहा, ‘‘ मैंने वित्त मंत्री से कोविड-19 से प्रभावित अन्य परिवारों के लिए भी धन मुहैया कराने की अपील की है।’’ वित्त मंत्री अजंता नियोग 16 जुलाई को राज्य का 2021-22 का बजट पेश करेंगी। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा।

Read More: नेताओं को टाइम बम से उड़ाने की थी योजना ! यूपी में पकड़े गए अलकायदा आतंकियों के खतरनाक थे मंसूबे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"