केरल में फोन चोरी के संदेह में असम के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, छह आरोपी पकड़े गये

केरल में फोन चोरी के संदेह में असम के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, छह आरोपी पकड़े गये

केरल में फोन चोरी के संदेह में असम के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, छह आरोपी पकड़े गये
Modified Date: April 1, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: April 1, 2026 11:26 pm IST

कोच्चि, एक अप्रैल (भाषा) केरल में असम के एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किये जाने को लेकर बुधवार को पीड़ित के गृह राज्य के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल फोन की चोरी की संदेह में उक्त व्यक्ति को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

पेरुम्बावूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छह आरोपियों – अलाउद्दीन (32), जाकिर हुसैन (42), हबीबुद्दीन (32), मुज़म्मिल हक (27), हाचेन अली (37) और मीनारुल (32) से पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई।

पुलिस ने कहा कि 25 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह तथा छह आरोपी पेरुम्बावूर के एक प्लाईवुड कारखाने में काम करते थे।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह के समय उस मकान में हुई जहां आरोपी और अन्य प्रवासी श्रमिक रहते थे। यह मकान उसी कारखाने के पास है जहां ये लोग काम करते थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस व्यक्ति को पीटने के बाद, आरोपी उसे अस्पताल ले गये जहां उसने दम तोड़ दिया।’’

पुलिस को अस्पताल से व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली।

भाषा राजकुमार अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में