असम: एक व्यक्ति ने ट्रेन में अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या की
असम: एक व्यक्ति ने ट्रेन में अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या की
गुवाहाटी, तीन अप्रैल (भाषा) असम के लखीमपुर जिले के सिलनीबारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ट्रेन के भीतर अपनी छह वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर गाड़ी संख्या 15813 डेकारगांव-मुरकंगसेलेक एक्सप्रेस के अनारक्षित डिब्बे के अंदर की है।
प्रवक्त ने कहा, ‘‘रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।’’
उन्होंने बताया, “प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने और पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेने के बाद, ट्रेन सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर सिलनीबारी से रवाना हुई।”
उन्होंने बताया कि हत्या के मकसद का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
भाषा तान्या खारी
खारी

Facebook


