BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Atishi Marlena on Raghav Chadha: राघव के बयान पर आप नेता आतिशी ने दागे कई सवाल, कहा- ‘आप मोदी जी से सवाल उठाने से डरते क्यों हो?’

Atishi Marlena on Raghav Chadha: राघव के बयान पर आप नेता आतिशी ने दागे कई सवाल, कहा- ‘आप मोदी जी से सवाल उठाने से डरते क्यों हो?’

Atishi Marlena on Raghav Chadha

Atishi Marlena on Raghav Chadha

Dageshwar Dewangan
Published: 03 Apr 2026 | 3:10 pmModified: 03 Apr 2026 | 3:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटाया गया
  2. राघव ने कहा—“मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।”
  3. आतिशी मार्लेना ने उन पर बीजेपी से डरने और जनता के मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया

नई दिल्ली: Atishi Marlena on Raghav Chadha एक समय था जब सांसद राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे, लेकिन अब उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है। इसके बाद आप सांसद चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।” राघव के इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है और इसे पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। अब उनके इस वीडियो के बाद AAP नेता आतिशी मार्लेना का बड़ा बयान सामने आया है।

आतिशी मार्लेना ने राघव चड्ढा से पूछा सवाल

Atishi Marlena on Raghav Chadha AAP नेता आतिशी मार्लेना ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा से सवाल किया है। आतिशी ने कहा कि 'राघव जी आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हों..आप मोदी जी से सवाल उठाने से डरते क्यों हो?

आतिशी ने कहा कि आज हमारा देश एक बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है। आज हमारे देश के लोकतंत्र पर खतरा..आज हमारे देश के संविधान पर खतरा। आज हमारी आंखों के सामने चुनाव आयोग का मिसयूज करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है। लेकिन आप इसपर सवाल नहीं उठा रहे हैं, उसपर बोलने से डर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम सबने देखा किस तरह से दिल्ली में गलत तरीके से वोट काटे गए, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गलत तरीके से वोट बनाए और बीजेपी चुनाव चुराकर ले गई। आज पश्विम बंगाल में यही हो रहा है। आज चुनाव आयोग का मिसयूज हो रहा है लेकिन जब तृणमूल कांग्रेस इलेक्शन कमीिशन के खिलाफ लेकर आती है तो आप उसे पर साइन करने से माना कर देते हैं।

आपने क्या एक बार भी सांसद में पश्चिम बंगाल में हो रहे लोकतंत्र पर हमले पर सवाल उठाए? गलत तरीके से बनते हुए वोट पर सवाल उठाए? क्या बीजेपी से डर रहे हैं? क्या मोदी जी से डर है? आज देश के सामने, देश के आम आदमी के सामने सबसे बड़ा संकट एल्पपीजी सिलेंडर का है। आप तो बड़े आदमी है राज्यसभा के संसद है, हो सकता है आपका दिक्कत नहीं आती, लेकिन एक आम परिवार, एक छोटे से मकान में रहने वाला, एक कॉलोनी में रहने वाला गैस सिलेंडर के कनेक्शन के परिवार को आज अपने बच्चों के लिए खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। पिता सोच रहे हैं मैं काम पर जांउ या लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होकर गैस का सिलेंडर लेकर आउं।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दिल्ली विधानसभा में सिलेंडर का सवाल उठाया। आम आदमी पार्टी के सांसदों ने एपीजी सिलेंडर का मुद्दा उठाया और आपको जब एलपीजी के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा गया तो आप चुप रह गए। आप मोदी जी से डर गए क्या? आज इस देश में हर इंसान को यह तय करना होगा की क्या वह मोदी जी के साथ है या वो संविधान के साथ है। लोकतंत्र के साथ?

मुझे याद है जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए थे तो हम सब सड़कों पर खड़े होकर लड़ रहे थे, पुलिस हम पर लाठियां चला रही थी। हमें घसीट घसीट कर ले जा रही थी। दिल्ली के अलग-अलग थानों में कहीं नरेला में, कहीं बवाना में, हम सब लड़ रहे थे, लेकिन आप सब लंदन में थे। लेकिन आपने हमें बताया कि आंख का ऑपरेशन हो रहा है इसलिए मैं लंदन में हूं। हमसे मीडिया ने बहुत सवाल पूछे। हमने मीडिया को कहा कि नहीं राघव जी डर नहीं है उनकी आंख में दिक्कत है इसलिए वो अपने आंख का इलाज कराने के लिए लंदन गए हुए हैं, लेकिन राघव जी आज मुझे याद आ रहा है कि जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए तभी आप बीजेपी से डर गए। क्या डर के लंदन भाग गए?

हो सकता है आप मोदी जी से डरते हो..हो सकता है आप जेल जाने से डरते हो। लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम न बीजेपी से डरते हैं न मोदी जी से डरते हैं ना उनकी एजेंसी से डरते हैं ना जेल जाने से डरते हैं। इसलिए हम इस देश के आम आदमी की आवाज उठाते आए हैं। इस देश के आम आदमी की आवाज उठाते रहेंगे। इस लोकतंत्र के लिए आवाज उठाते आए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Atishi Marlena on Raghav Chadha

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm