असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने जागीरोड सीट 93,500 से अधिक मतों से जीत दर्ज की

असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने जागीरोड सीट 93,500 से अधिक मतों से जीत दर्ज की

असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने जागीरोड सीट 93,500 से अधिक मतों से जीत दर्ज की
Modified Date: May 4, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: May 4, 2026 4:48 pm IST

गुवाहाटी, चार मई (भाषा) असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने प्रदेश की जागीरोड विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार को 93,584 मतों से हरा दिया है । भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार चौथी बार विधायक बने हैं और जागीरोड विधानसभा सीट से वह लगातार तीसरी बार निर्वाचित घोषित किये गये हैं ।

हजारिका ने विधानसभा की यात्रा 2011 में राहा सीट से शुरू की थी । इसके बाद उन्होंने जागीरोड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार –2016, 2021 और 2026 में- जीत दर्ज की ।

हजारिका को 1,55,129 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार बबलू दास को केवल 61,545 वोटों से संतोष करना पड़ा।

जल संसाधन, संसदीय कार्य और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे विभाग संभाल चुके हजारिका पहले कांग्रेस से थे और उन्हें मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का करीबी सहयोगी माना जाता है।

वह इससे पहले भी सर्वानंद सोनोवाल की सरकार में मंत्री रह चुके हैं ।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में