CG Mahila Congress Sangeeta Sinha: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नई नियुक्ति, ये दिग्गज नेत्री बनीं प्रभारी अध्यक्ष, AICC ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नई नियुक्ति, ये दिग्गज नेत्री बनीं प्रभारी अध्यक्ष, CG Mahila Congress Sangeeta Sinha

CG Mahila Congress Sangeeta Sinha: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नई नियुक्ति, ये दिग्गज नेत्री बनीं प्रभारी अध्यक्ष, AICC ने जारी किया आदेश
Modified Date: May 4, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: May 4, 2026 6:32 pm IST

रायपुर: CG Mahila Congress Sangeeta Sinha: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने महिला संगठन में अहम नियुक्ति करते हुए विधायक संगीता सिंहा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में अखिल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Mahila Congress Sangeeta Sinha: पिछले कुछ समय से महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज थीं। इस दौड़ में पूर्व विधायक चन्नी साहू का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा था, लेकिन आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने संगीता सिंहा पर भरोसा जताया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम हाल ही में एक बार फिर राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं। उनके संसद जाने के बाद संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।